CAA Protest: असम से सीएए लागू करने का विरोध शुरू, प्रतियां जलाईं, हड़ताल का ऐलान

Prashant Dixit
Published on: 12 March 2024 11:00 AM IST
CAA Protest: असम से सीएए लागू करने का विरोध शुरू, प्रतियां जलाईं, हड़ताल का ऐलान
X
CAA Protest: देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) कानून लागू हो गया है। जिसके बाद देश भर में प्रदर्शन भी शुरू हो गया है। जिस विरोध के कारण कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश, असम, पश्चिम बंगाल और दिल्ली आदि संवेदनशील राज्यों में शामिल हैं। यहां पुलिस और साइबर बिंग भी अलर्ट पर है। देश भर की सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस की सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पैनी नजर है। यह भी पढ़े: पीएम मोदी का आज राजस्थान-गुजरात दौरा, पोखरण में देखेंगे भारत शक्ति अभ्यास
सीएए के विरोध में प्रदर्शन शुरू
इससे पहले CAA के विरोध में राजधानी दिल्ली में बड़ी संख्या में प्रदर्शन किया गया था। शाहीनबाग इलाके में नजर है। ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन ने सीएए के विरोध में प्रदर्शन का ऐलान किया है। आज राज्यव्यापी बंद का 16 दलों के विपक्ष ने एलान किया है। असम में कुछ जगह सीएए की प्रतियां भी जलाई गई। एएएसयू से जुड़े लोग दिल्ली आकर सरकार से अधिसूचना वापस लेने की अपील भी करेंगे।
यह भी पढ़े: पश्चिम बंगाल की इस सीट पर पूर्व पति-पत्नी के बीच मुकाबला, जानें कहानी
असम पुलिस ने जारी किया नोटिस
वहीं असम पुलिस ने बंद बुलाए पर 16 विपक्ष दलों को कानूनी नोटिस जारी किया है। पुलिस ने राजनीतिक दलों को चेतावनी देते हुए कहा कि गुवाहाटी हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक, बंद में शामिल लोगों पर केस दर्ज किया जा सकता हैं। गुवाहाटी हाईकोर्ट ने 2023 के एक आदेश में कहा बंद अवैध और असंवैधानिक हैं। जी सरकार प्रदर्शनकारियों से विरोध या हड़ताल की वजह से होने वाले आर्थिक नुकसान की वसूली कर सकती है।
यह भी पढ़े: हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी गठबंधन टूटा! सीएम मनोहर लाल खट्टर ने दिया इस्तीफा
जामिया मिलिया में भी विरोध
वहीं असम के मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी, कि बंद बुलाने पर राजनीतिक दलों का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की बात कही है। इस बीच जामिया मिलिया इस्लामिया में शाम से ही सीएए के विरोध में छात्रों के संगठनों ने मिलकर प्रदर्शन किया है। इस कारण जामिया मिलिया इस्लामिया के परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया है। मुस्लिम स्टूडेंट्स फेडरेशन की अगुवाई में छात्र मोदी सरकार और दिल्ली पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे है।
Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story