इस चिलचिलाती धूप में इन चीजों के सेवन से गर्मी से मिलेगी राहत, बॉडी को मिलेगी ठंडक

इन दिनों गर्मी है बहुत कहर बपरा रही हैं। सूरज की इस तपती गर्मी से राहत पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं।

Jyoti Patel
Published on: 28 April 2025 12:46 PM IST
इस चिलचिलाती धूप में इन चीजों के सेवन से गर्मी से मिलेगी राहत, बॉडी को मिलेगी ठंडक
X
Summer Tips: इन दिनों गर्मी है बहुत कहर बपरा रही हैं। सूरज की इस तपती गर्मी से राहत पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। इस भीषण गर्मी के मौसम में अक्सर बीमार होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बातएंगे जिनसे आप गर्मी से छुटकारा पा सकतें हैं। जिनसे गर्मी के मौसम में भी आपको ताजगी और स्फूर्ति महसूस होगी।

सिंथेटिक कपडे पहनने से बचें

सिंथेटिक कपड़ों की जगह प्राकृतिक फ़ैब्रिक जैसे कॉटन और लिनेन को तरजीह देना चाहिए। ये कपड़े हवा को आसानी से आर-पार होने देते हैं और पसीने को सोखकर शरीर को ठंडा रखते हैं। इसके विपरीत, सिंथेटिक कपड़े पसीने को सोख नहीं पाते, जिससे त्वचा चिपचिपी महसूस होती है और गर्मी लगती है। सिल्क के कपड़े भी गर्मियों के लिए उतने सही नहीं हैं, क्योंकि धूप में ये और ज़्यादा गर्म हो सकते हैं, जिससे शरीर की गर्मी बढ़ती है। पसीना आने पर सिल्क त्वचा से चिपक भी सकता है।
अक्सर लोग गर्मी से बचने के लिए कम कपड़े पहनने की सोचते हैं, लेकिन धूप में लंबे समय तक रहने पर यह सही नहीं है। ऐसे में, कॉटन के फुल स्लीव्स के ढीले कपड़े पहनना बेहतर होता है। ये न केवल धूप से बचाव करते हैं बल्कि हवा के संचार को भी बनाए रखते हैं। ज़्यादा टाइट कपड़े पहनने से भी बचना चाहिए, क्योंकि वे शरीर की गर्मी को बाहर निकलने नहीं देते।

इस चीजों का करें इस्तेमाल (Summer Tips)

गर्मी में राहत पाने के लिए पानी का सही इस्तेमाल करना भी ज़रूरी है। चेहरे की ताजगी के लिए मैश किए हुए आलू और गुलाब जल का मास्क लगाया जा सकता है, जिससे त्वचा को ठंडक मिलेगी। तैलीय त्वचा वालों के लिए एलोवेरा जेल भी अच्छा विकल्प है, जो त्वचा को जल्दी सुखा देता है। हालांकि, रूखी त्वचा वालों को इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
अक्सर लोग सोचते हैं कि गर्मी से बचने के लिए ठंडे पानी से नहाना चाहिए, लेकिन यह सही नहीं है। ठंडा पानी शरीर के बाहरी तापमान को अचानक कम करता है, जिससे शरीर अंदरूनी गर्मी को बनाए रखने की कोशिश करता है और पसीना कम आता है। जबकि गर्मियों में पसीना आना ज़रूरी है, क्योंकि यह शरीर को ठंडा रखने का प्राकृतिक तरीका है। इसलिए, बहुत ठंडे या बहुत गर्म पानी की बजाय हल्के गुनगुने पानी से नहाना बेहतर है। इसके अलावा, गर्मियों में पसीने की समस्या आम होती है। ज़्यादा पसीना आने पर कपड़ों को दिन में दो-तीन बार बदलना चाहिए, क्योंकि अधिक पसीना फंगल इंफेक्शन और गर्मी से एलर्जी जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है, जो आगे चलकर छाले भी पैदा कर सकती है।

सेंधा नमक का करें इस्तेमाल (Summer Tips)

गर्मी में शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत ज़रूरी है, खासकर उन लोगों के लिए जो ज़्यादातर समय बाहर धूप में बिताते हैं। ऐसे लोगों को थोड़ी-थोड़ी देर में पानी में नींबू का रस और सेंधा नमक मिलाकर पीना चाहिए। यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है और ठंडक पहुंचाता है। यह गर्मी से बचने का एक बेहतरीन तरीका है। अगर आप व्यायाम करते हैं, तो भी यह घोल आपके लिए बहुत फायदेमंद है। सेंधा नमक मांसपेशियों में रक्त संचार को बेहतर बनाता है और कोशिकाओं में तरल के स्तर को संतुलित रखता है। यदि सुबह धूप में रहने के कारण शाम को व्यायाम के लिए समय निकालना मुश्किल हो, तो घर पर ही कुछ हल्की-फुल्की एक्सरसाइज की जा सकती हैं, जैसे पुश-अप्स, स्क्वॉट्स, प्लैंक्स और पुल-अप्स। ये व्यायाम शरीर की मुख्य मांसपेशियों को सक्रिय करते हैं। हालाँकि, हर तरह की कसरत शरीर में गर्मी पैदा करती है। इसलिए, अगर आप खुद को ठंडा रखना चाहते हैं, तो व्यायाम के बाद थोड़ी स्ट्रेचिंग और हल्का योगा करना बहुत अच्छा रहेगा। यह भी पढ़ें: हंसी सबसे अच्छी दवा है, जानिए हंसने से क्यों सेहत रहती है ठीक
Jyoti Patel

Jyoti Patel

Next Story