Bharat Jodo Nyay Yatra असम में फिर रोकी गई, पुलिस से झड़प, राहुल गांधी बोले- बैरिकेड तोड़े पर कानून नहीं...

Prashant Dixit
Published on: 23 Jan 2024 6:01 PM IST
Bharat Jodo Nyay Yatra असम में फिर रोकी गई, पुलिस से झड़प, राहुल गांधी बोले- बैरिकेड तोड़े पर कानून नहीं...
X
Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा को गुवाहाटी में घुसने से रोकने पर विवाद हो गया। सरकार से गुवाहाटी शहर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) की इजाजत नहीं मिलने पर कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प हो गई है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुलिस की ओर से लगाए गए बैरिकेट्स को तोड़ कर फेंक दिया। जिसके बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पुलिस महानिदेशक को राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज करने को कहा है।
गुवाहाटी शहर में यात्रा की इजाजत नहीं
गुवाहाटी प्रशासन ने कहा कि शहर में यात्रा की इजाजत नहीं है। जबकि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) शहर‌ के अंदर की तरफ बढ़ रही थी। इस वजह से पुलिस ने बैरिकेड्स लगा दिए थे। इससे नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए। राहुल की बस के साथ चल रहे कार्यकर्ताओं ने पुलिस की ओर से लगाए गए बैरिकेट्स को तोड़ कर फेंक दिया। जिसके बाद सीएम ने पुलिस महानिदेशक को निर्देश देते हुए कहा राहुल ने भीड़ को उकसाया है, उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करें।
Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra
यह भी पढ़े: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती पर पीएम मोदी और राहुल गांधी ने अर्पित की श्रद्धांजलि
हमने बैरिकेड तोड़े हैं, कानून नहीं तोड़ेंगे
गुवाहाटी शहर में राहुल गांधी का छात्रों से संवाद होना था। जिसको रोकने पर राहुल गांधी ने कहा उन्हें छात्रों से बात करने से रोका जा रहा है। हमने बैरिकेड तोड़े हैं, लेकिन कानून नहीं तोड़ेंगे। हमको और कार्यकर्ताओं को कमजोर मत समझें गुवाहाटी प्रशासन का कहना है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) को गुवाहाटी शहर के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है उन्हें शहर के बाहरी इलाके से गुजरने को कहा गया है। यहां झड़प के बाद अतिरिक्त संख्या में पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई है।
गुवहाटी में होना था सार्वजनिक संबोधन
इस हंगामे के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) सुबह करीब 10 बजे क्वींस होटल से शुरू होकर आगे बढ़ रही थी। राहुल गांधी का गुवहाटी में सार्वजनिक संबोधन भी होना था। मंगलवार को यात्रा का दसवां दिन है। जो असम के बिष्णुपुर में पूरा होगा। आपको बता दें कि 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई यात्रा 20 या 21 मार्च को मुंबई में 6800 किलोमीटर का सफर तय करके समाप्त होगी।
यह भी पढ़े: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती पर पीएम मोदी और राहुल गांधी ने अर्पित की श्रद्धांजलि
OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story