Lok Sabha Election: महाराष्ट्र के नागपुर में होगी कांग्रेस की बड़ी जनसभा, खरगे-सोनिया का भी होगा संबोधन

surya soni
Published on: 27 Dec 2023 7:21 PM IST
Lok Sabha Election: महाराष्ट्र के नागपुर में होगी कांग्रेस की बड़ी जनसभा, खरगे-सोनिया का भी होगा संबोधन
X
Lok Sabha Election: हाल ही में पांच राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के बाद अब कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने दिग्गज नेता राहुल गांधी 'भारत न्याय यात्रा' निकालेंगे। उनकी यह यात्रा 14 राज्यों के 85 जिलों से होकर गुजरेगी। इस यात्रा से कांग्रेस लोकसभा चुनाव में फायदा उठाना चाहेगी। इसके अलावा कांग्रेस 28 दिसंबर को महाराष्ट्र के नागपुर में मेगा रैली (Lok Sabha Election) का आयोजन होगा। इसमें कांग्रेस के दिग्गज नेता खरगे-सोनिया गांधी भी शामिल होंगे।
नागपुर में होगी कांग्रेस की बड़ी जनसभा:
कांग्रेस पार्टी अपने लोकसभा चुनाव के अभियान को महाराष्ट्र के नागपुर से शुरू करने जा रही हैं। कांग्रेस की यह मेगा रैली इस मायने में महत्वपूर्ण है, नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्यालय हैं। कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस पर इस रैली ‘हैं तैयार हम’ का आयोजन होगा। बताया जा रहा हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी इस रैली को संबोधित करेंगे।
नाना पटोले ने कहीं ये बड़ी बात:
कांग्रेस की इस विशाल सभा को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता पिछले कई दिनों से तैयारियों में जुटे हैं। इस जनसभा को सफल बनाने के लिए महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले लगे हुए हैं। उन्होंने सभा से एक दिन पूर्व यानी आज संवाददताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘देश के लोगों के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है। जब भी देश पर संकट आया, कांग्रेस आगे आई और देश में एक बड़ा बदलाव आया।’
‘हैं तैयार हम’ का दिया नारा:
कांग्रेस इस बार लोकसभा चुनाव में अपने पूरे दमखम के साथ चुनावी रण में उतरने जा रही हैं। पिछले दो बार से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस हाशिये पर सिमट कर रह गई हैं। र्व कैबिनेट मंत्री नसीम खान ने कहा कि कांग्रेस ने देश के लोकतंत्र की रक्षा के लिए ‘हैं तैयार हम’ का नारा दिया है। लेकिन इस बार कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मल्लिकार्जुन खरगे को सौंपी गई हैं। लेकिन पीएम मोदी के मैजिक के आगे फिलहाल कांग्रेस कुछ ज्यादा तैयार नहीं लग रही हैं।
ये भी पढ़ें: Modi Bharat Rice: आटा और दाल के बाद चावल.. वो भी सिर्फ 25 रुपये किलो, जानिए पूरी खबर…
OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें
surya soni

surya soni

Next Story