कांग्रेस ने हरियाणा चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, विनेश फोगाट जुलाना से लड़ेंगी चुनाव
Congress Candidates First List: कुश्ती के अखाड़े से राजनीति के मौदान में पहुंची रेसलर विनेश फोगाट हरियाणा विधानसभा चुनाव में जुलाना सीट से लड़ेंगी। इस बात पुष्टि कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा के लिए अपने पहले उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए कर दी है। कांग्रेस ने 90 सीटों में से 31 सीटों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। लिस्ट में बजरंग पूनिया का नाम नहीं वहीं इस लिस्ट में रेसलर बजरंग पूनिया का नाम नहीं है। जानकारी के मुताबिक पूनिया इस साल विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। वे कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। बता दें कि शुक्रवार को दोनों पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस में शामिल हुए थे। https://twitter.com/INCIndia/status/1832095633957863913 पहली सूची जारी होने के तुरंत बाद कांग्रेस ने एक और उम्मीदवार बलबीर सिंह का नाम इसराना विधानसभा सीट से घोषित किया। जिसके बाद पार्टी ने अब तक कुल 32 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा गरही साम्पला-किलोई सीट से मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को गरही साम्पला-किलोई सीट से मैदान में उतारा गया है, जबकि पूर्व करनाल मेयर और सदौर सीट से मौजूदा विधायक रेनू बाला को फिर से उसी सीट से चुनाव लड़ने के लिए पार्टी टिकट दिया गया है। वहीं, बादली के विधायक कुलदीप वत्स 2019 के विधानसभा चुनावों में जीती हुई अपनी सीट बचाने के लिए चुनाव लड़ेंगे। वहीं, रादौर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बिशन लाल सैनी को पार्टी ने फिर से उसी सीट से चुनाव लड़ने का मौका दिया है। मौजूदा विधायक प्रदीप चौधरी और शैले चौधरी को क्रमशः कालका और नारायणगढ़ विधानसभा सीटों से मैदान में उतारा गया है। उन्होंने 2019 के चुनावों में भी यही सीटें जीती थीं। 29 मौजूदा विधायकों को टिकट मिलाकर, कांग्रेस ने अब तक घोषित 32 उम्मीदवारों में से 29 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है। इनमें से केवल एक उम्मीदवार, राम करन, जो दूसरी पार्टी से कांग्रेस में शामिल हुए थे को उसी निर्वाचन क्षेत्र से टिकट दिया गया है। वह पहले दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (JJP) का प्रतिनिधित्व करते थे। पार्टी ने मुख्यमंत्री और बीजेपी उम्मीदवार नायब सिंह सैनी के खिलाफ मेवा सिंह को लाडवा सीट से मैदान में उतारा है। 5 अक्टूबर को चुनाव 8 को परिणाम बता दें कि हरियाणा में एक चरण में विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चुनाव 1 अक्टबूर को होने थे लेकिन फिर चुनाव आयोग ने तारीख में बदलाव करते हुए चुनाव 5 अक्टूबर को कराने का नया आदेश जारी किया। चुनाव परिणाम 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। ये भी पढ़ेंः Haryana Assembly Election: विनेश फोगाट जुलाना से उतरेंगी मैदान में, बजरंग पूनिया नहीं लड़ेंगे चुनाव!
Next Story


