Lok Sabha Elections 2024: गाजियाबाद सीट से डॉली शर्मा पर कांग्रेस ने फिर लगाया दांव, जानें इनके बारे में

Prashant Dixit
Published on: 28 March 2024 10:37 AM IST
Lok Sabha Elections 2024: गाजियाबाद सीट से डॉली शर्मा पर कांग्रेस ने फिर लगाया दांव, जानें इनके बारे में
X
Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बुधवार रात अपनी आठवीं सूची जारी की है। इस सूची में 14 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। जिसमें यूपी के चार प्रत्याशी हैं। गाजियाबाद से डॉली शर्मा, सीतापुर से नकुल दुबे, महाराजगंज से विधायक वीरेन्द्र चौधरी और बुलंदशहर से शिवराम वाल्मीकि को टिकट दिया है। यह भी पढ़े: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज से नामांकन, देश की 88 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान
पहले भी लड़ चुकी लोकसभा चुनाव
समाजवादी पार्टी (Lok Sabha Elections 2024) के साथ गठबंधन के बाद कांग्रेस ने सीट के लिए फिर से ब्राह्मण उम्मीदवार डॉली शर्मा पर दांव खेला है। हालांकि लोकसभा चुनाव 2019 में डॉली शर्मा की हार हुई थी। इस सीट पर तीसरे नंबर पर रही थी। इससे पहले मेयर के चुनाव के दौरान कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया था। इस चुनाव में भी हार का सामना करना पड़ा था। इस दौरान भाजपा उम्मीदवार आशा शर्मा ने 1,63,647 मतों से हराया था।
यह भी पढ़े: हैदराबाद ने आईपीएल में रचा इतिहास, मुंबई को मिली 31 रनों से हार
गाजियाबाद सीट पर 26 को मतदान
डॉली शर्मा (Lok Sabha Elections 2024) ने नोएडा स्थित आईएमएस कॉलेज से पढ़ाई की हैं। आईएमएस नोएडा से एमबीए की पढ़ाई की है। उनके पति दीपक शर्मा एक कारोबारी हैं। उनका एक बेटा भी है। गाजियाबाद सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं 28 मार्च से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं 4 जून को चुनाव के परिणाम आएंगे। पिछले काफी दिनों से चर्चा थी कि कांग्रेस एक बार फिर डॉली शर्मा को टिकट दे सकती है।
यह भी पढ़े: विवादित बयान देने वालों के लिए चुनाव आयोग की कार्यवाही, सुप्रिया को नोटिस…
बीजेपी-कांग्रेस स्थानीय पर दांव
गाजियाबाद सीट (Lok Sabha Elections 2024) से डॉली शर्मा को पार्टी ने बुधवार को टिकट देकर महिला प्रत्याशी के रूप में उतारा है। वहीं गाजियाबाद सीट से बीजेपी ने विधायक अतुल गर्ग पर भरोसा जताया है। तो कांग्रेस ने भी स्थानीय प्रत्याशी डॉली शर्मा पर ही दांव लगाया है। कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों के नाम का भी एलान किया। इनमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी का नाम शामिल है।
Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story