Bharat Jodo Nyay Yatra बीच में छोड़ करके वायनाड पहुंचे राहुल गांधी, जानें क्या हैं वजह

Prashant Dixit
Published on: 18 Feb 2024 3:25 PM IST
Bharat Jodo Nyay Yatra बीच में छोड़ करके वायनाड पहुंचे राहुल गांधी, जानें क्या हैं वजह
X
Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस की राहुल गांधी के नेतृत्व में 14 जनवरी से शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा वाराणसी से आगे बढ़ चकी है। इस यात्रा को शनिवार 18 फरवरी को भदोही से शुरू होना था। राहुल गांधी यात्रा को बीच में छोड़कर अचानक अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड चले गए हैं। अब रविवार को 3 बजे राहुल गांधी सीधे प्रयागराज पहुंचेंगे।
हाथी हमले में युवक की मौत
राहुल गांधी के वायनाड (Bharat Jodo Nyay Yatra) संसदीय क्षेत्र में एक घटना घट गई है। जहां शुक्रवार सुबह जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसके बाद कोझिकोड मेडिकल कॉलेज में घायल को भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान घायल व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक वन विभाग का इको-टूरिज्म गाइड था।
यह भी पढ़े: भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में गृहमंत्री अमित शाह बोले- मोदी के कार्यकाल में सर्वांगीण विकास…
राहुल गांधी वायनाड रवाना
राज्य के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुरुवा द्वीप पर तैनात था। इसकी सूचना मिलने के बाद राहुल गांधी वायनाड (Bharat Jodo Nyay Yatra) संसदीय क्षेत्र रवाना हो गए थे। वायनाड रवाना होने से पहले राहुल गांधी ने यात्रा के दूसरे पड़ाव में शनिवार को गोदौलिया चौराहे पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह देश मोहब्बत का देश है, नफरत का नहीं।
Rahul Gandhi
वाराणसी में राहुल का संबोधन
उन्होंने आगे कहा भाई-भाई में टकराव से देश कमजोर होगा और देश को जोड़ना सच्ची देश भक्ति है, मैं गंगा जी के सामने अहंकार से नहीं आया हूं, सिर झुकाकर आया हूं, इस यात्रा से सबको लगना चाहिए, वह अपने भाई से मिलने आए हैं, उन्होंने आगे कहा कि देश में दो भारत बन रहे हैं, एक अमीरों का और एक गरीबों का। यह भी पढ़े: भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन का दूसरा दिन, कार्यकर्ताओं को जीत का पाठ पढ़ाएंगे पीएम नरेन्द्र मोदी
अखिलेश होगें यात्रा में शामिल
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि वह यात्रा में रायबरेली में शामिल होंगे। वहीं इससे पहले अपना दल की नेता पल्लवी पटेल वाराणसी में न्याय यात्रा में शामिल हुई। जबकि प्रयागराज में स्वामी प्रसाद मौर्य यात्रा में शामिल होगी। मणिपुर से मुंबई तक यात्रा 6,000 किलोमीटर से ज्यादा 14 राज्यों से गुजरेगी।
OTT INDIA खबरों से रखे अपडेट
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें।
Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story