Congress Manifesto 2024: कांग्रेस के घोषणा पत्र में 5 न्याय और 25 गारंटियां, 30 लाख सरकारी नौकरियां सहित जनता से किए ये वादे...

Prashant Dixit
Published on: 5 April 2024 12:46 PM IST
Congress Manifesto 2024: कांग्रेस के घोषणा पत्र में 5 न्याय और 25 गारंटियां, 30 लाख सरकारी नौकरियां सहित जनता से किए ये वादे...
X
Congress Manifesto 2024: नई दिल्ली। लोक सभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। अपने घोषणा पत्र को "न्याय पत्र" का नाम दिया है। यह न्याय पत्र "5 न्याय और 25 गारंटी" पर आधारित है। यह पांच न्याय हिस्सेदारी न्या', किसान न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय और युवा न्याय हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति मुख्यालय नई दिल्ली में घोषणापत्र (Congress Manifesto 2024) को कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जारी किया।
न्यायपत्र में आरक्षण सीमा की बात
कांग्रेस ने अपने न्यायपत्र में आरक्षण सीमा को खत्म कर रिजर्वेशन कोटा को बढ़ाने का वादा किया है। महिलाओं के लिए पार्टी ने दो बड़े वादे किए हैं। एक तो सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण और गरीब लड़कियों को सालाना 1 लाख रुपये की मदद देने की गारंटी दी है। युवाओं के लिए घोषणापत्र में स्नातक के बाद पहली नौकरी सरकार दिलाएगी। इसके साथ ही युवाओं को 30 लाख सरकार नौकरी देने का वादा किया गया है। कांग्रेस ने न्याय का वादा किया है। इसमें हिस्सेदारी न्याय, युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय, संविधानिक न्याय, आर्थिक न्याय, राज्य न्याय, रक्षा न्याय आदि शामिल है।
यह भी पढ़े: लोक सभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी आज जारी करेगी घोषणा पत्र, जनता से कर सकती यह बड़े वादे
मिनिमम मजदूरी 400 रुपये का वादा
इस न्यायपत्र में मिनिमम मजदूरी 400 रुपये करने का वादा किया गया है। वहीं कांग्रेस ने किसानों के लिए एमएसपी पर कानून बनाने का वादा किया है। स्वास्थ्य को लेकर कांग्रेस ने बड़ी गारंटी दी है। कांग्रेस पार्टी ने लोगों का 25 लाख रुपये का फ्री स्वास्थ्य बीमा करने की बात कही है। एक साल में एससी, एसटी और ओबीसी के लिए रिजर्व्ड पदों को भरने का वादा किया गया है। तो गरीबों में खासकर एससी और एसटी छात्रों के लिए आवासीय विद्यालयों का बड़ा नेटवर्क खड़ा किया जाएगा। इसका विस्तार हर ब्लॉक तक होगा। इस घोषणापत्र में फिर से जातिगत जनगणना कराने का वादा दोहराया है।
मल्लिकार्जुन खड़गे का संबोधन
इस घोषणापत्र में 25 तरह की गारंटी की बात की गई हैं। इस अवसर पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा हमारा घोषणापत्र गरीबों को समर्पित है। हमारा घोषणापत्र देश के राजनीतिक इतिहास में न्याय के दस्तवेज के रूप में याद किया जाएगा। राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाई गई भारत जोड़ो न्याय यात्रा भी न्याय पर केंद्रित थी। इस यात्रा के दौरान पांच युवा न्याय, किसान न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय की घोषणा की गई थी। इन पांच स्तंभों में से 25 गारंटी निकलती हैं। हर 25 गारंटी में किसी न किसी को लाभ मिलता है।
यह भी पढ़े: वायनाड से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किया नामांकन, बहन प्रियंका गांधी रही साथ मौजूद
जयपुर एवं हैदराबाद में जनसभाएं
इस घोषणापत्र के दिल्ली में जारी होने के बाद जयपुर एवं हैदराबाद में 6 अप्रैल को जनसभाएं आयोजित की जा रही है। जिनमें पार्टी के शीर्ष नेता शामिल होकर घोषणापत्र अधिकारिक तौर पर जारी करेंगे। राजस्थान के जयपुर में आयोजित घोषणापत्र संबंधी रैली को कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी संबोधित करेंगी। वहीं हैदराबाद में घोषणापत्र संबंधी जनसभा को राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे आदि नेता संबोधित करेंगे।
Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story