गिरिराज सिंह की यात्रा पर भड़के कांग्रेस नेता, कहा- कहीं किसी विदेशी ताकत ने सुपारी तो नहीं दी…

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की बिहार में हिंदू स्वाभिमान यात्रा को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। गिरिराज सिंह हिंदुओं को एकजुट होने का आह्वान कर रहे हैं, जिस पर जदयू और कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। कांग्रेस नेता तारीक अनवर ने इस यात्रा को देश में अराजकता फैलाने वाला करार दिया और इस पर विदेशी ताकतों का हाथ होने का आरोप लगाया है।

Vibhav Shukla
Published on: 21 Oct 2024 12:00 PM IST
गिरिराज सिंह की यात्रा पर भड़के कांग्रेस नेता, कहा- कहीं किसी विदेशी ताकत ने सुपारी तो नहीं दी…
X
बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह इन दिनों बिहार में अपनी हिंदू स्वाभिमान यात्रा को लेकर चर्चा में हैं। यह यात्रा भागलपुर से शुरू होकर कटिहार, पूर्णिया और अररिया होते हुए किशनगंज तक पहुंचेगी। गिरिराज सिंह इस यात्रा के दौरान हिंदुओं को एकजुट होने और अपने धर्म की रक्षा करने की बात कर रहे हैं। गिरिराज सिंह की यात्रा पर पहले ही जदयू नेता खालिद अनवर ने सवाल उठाए थे, कहा कि इस यात्रा से बिहार का सामाजिक ताना-बाना नहीं टूटेगा। उन्होंने यह भी भविष्यवाणी की कि बीजेपी गिरिराज को जल्द ही पार्टी से अलग कर देगी। अब इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता तारीक अनवर ने भी अपनी राय रखी है। उन्होंने गिरिराज सिंह की यात्रा को देश में अराजकता फैलाने वाला करार दिया और आरोप लगाया कि यह यात्रा देश में सामाजिक सद्भाव को खत्म करने की एक साजिश है।

गौरी लंकेश के हत्या का आरोपी एकनाथ शिंदे की 'शिवसेना' गुट में शामिल, मिली चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी

इसके पीछे कोई न कोई विदेशी ताकत है

तारीक अनवर ने अपने बयान में यह भी कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों के पीछे कोई न कोई विदेशी ताकत है, जिसका उद्देश्य भारत को विश्व गुरु बनने से रोकना है। उन्होंने शक जताया कि क्या गिरिराज सिंह को किसी विदेशी ताकत ने सुपारी दी है। यह बयान उस समय आया है जब गिरिराज सिंह की यात्रा अररिया पहुंची है, जहां उन्होंने अपनी यात्रा को लेकर एक पोस्ट भी शेयर किया है।

कटिहार में विवादास्पद बयान

कटिहार में यात्रा के दौरान गिरिराज सिंह ने एक विवादास्पद बयान दिया। उन्होंने कहा कि कटिहार को बांग्लादेश में तब्दील करने की कोशिश की जा रही है। उनका यह भी कहना था कि पहले भारत में मस्जिदों की संख्या केवल तीन हजार थी, जबकि अब कटिहार में ही इतनी मस्जिदें हो सकती हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि जब बांग्लादेश में मंदिरों को जलाया गया, तब किसी को चिंता नहीं हुई, लेकिन जब फिलिस्तीन और लेबनान में ऐसा होता है, तो प्रियंका गांधी ट्वीट करती हैं।

सीट शेयरिंग का पेच: महाराष्ट्र और झारखंड में इंडिया गठबंधन की खींचतान, कांग्रेस परेशान

सामाजिक ध्रुवीकरण का खतरा

गिरिराज सिंह की यह यात्रा और उनके द्वारा किए गए बयानों ने राज्य में राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है। कांग्रेस और जदयू जैसे विपक्षी दलों का मानना है कि इस तरह की गतिविधियां समाज में ध्रुवीकरण पैदा कर सकती हैं। वहीं, गिरिराज सिंह का कहना है कि उनका उद्देश्य हिंदूओं को संगठित करना है और वह अपने धर्म की रक्षा के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
Vibhav Shukla

Vibhav Shukla

Next Story