Rahul Gandhi in MP: मध्य प्रदेश में महुआ चुनने वाली महिलाओं से मिलने पहुंचे कांग्रेस राहुल गांधी...

Prashant Dixit
Published on: 9 April 2024 1:59 PM IST
Rahul Gandhi in MP: मध्य प्रदेश में महुआ चुनने वाली महिलाओं से मिलने पहुंचे कांग्रेस राहुल गांधी...
X
Rahul Gandhi in MP: भोपाल। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मध्य प्रदेश के दौरे पर थे। उनकी शहडोल में सभा थी। जहां हेलीकॉप्टर में फ्यूल खत्म हो गया। जिस कारण शहडोल में रात बितानी पड़ी। जब सुबह राहुल गांधी उमरिया हवाई पट्टी के लिए रवाना हुए। तो शहडोल से उमरिया जाते समय राहुल गांधी को महिलाएं महुआ बिनती नजर आईं। जहां उन्होंने अपना काफिला रुकवाया और महिलाओं के बीच पहुंचे।
हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका
वायनाड से लोकसभा सदस्य राहुल गांधी मध्य प्रदेश के शहडोल में रात रूके थे। कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने कहा कि खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर सोमवार को उड़ान नहीं भर सका है। हालांकि बाद में वरिष्ठ कार्यकर्त्ता ने कहा जिस ईंधन टैंकर को हेलीकॉप्टर में ईंधन भरने के लिए शहडोल पहुंचना था, वह समय पर नहीं पहुंचा था, इसलिए राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका है। यह भी पढ़े: सीएम अरविंद केजरीवाल को जेल या मिलेगी बेल? आज हाईकोर्ट सुनाएगा फैसला
राहुल गांधी शहडोल में ही रुके
हेलीकॉप्टर में फ्यूल खत्म होने की वजह से राहुल गांधी को शहडोल में रुकना पड़ा था। जिसके बाद मंगलवार सुबह राहुल गांधी यात्रा कर रहे थे। तब उन्होंने उमरिया के पास एक जंगल में कुछ महिलाओं को महुआ के फूल इकट्ठा करते देखा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जंगल में महिलाओं को महुआ चुनते हुए देख अपना रुकवाई। वह महिलाओं के बीच पहुंचे और उनकी समस्याओं तथा परेशानियों के बारे में पूछा" जिसके बाद में राहुल गांधी गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
शहडोल में महिलाओं से मुलाकात
वहीं कांग्रेस ने एक्स पर शहडोल में महिलाओं से राहुल गांधी की मुलाकात का वीडियो शेयर किया है। इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को मंडला और शहडोल में दो बड़ी रैलियों को संबोधित किया। जहां 26 अप्रैल को मतदान होगा। इस दौरान बीजेपी पर जमकर निशाना साधा था। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार शाम को तंज कसते हुए कहा कि गांधी की पार्टी और उनके हेलीकॉप्टर का ईंधन खत्म हो गया है।
Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story