Congress Candidates List: कांग्रेस ने प्रत्याशियों की एक और सूची की जारी, जानिए किसको कहां से मिला टिकट..?

surya soni
Published on: 2 April 2024 5:42 PM IST
Congress Candidates List: कांग्रेस ने प्रत्याशियों की एक और सूची की जारी, जानिए किसको कहां से मिला टिकट..?
X
Congress Candidates List: देशभर में लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के एलान के साथ ही सियासी दंगल देखने को मिल रहा है। भाजपा-कांग्रेस सहित तमाम पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों के चयन (Congress Candidates List) को लेकर जोड़-बाकी लगा रही है। मंगलवार दोपहर को कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी। कांग्रेस अपनी इस लिस्ट में 17 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की। इसमें आंध्र प्रदेश, ओडिशा, बिहार और पश्चिम बंगाल की सीटें शामिल है। https://twitter.com/INCIndia/status/1775092459204137364
कटिहार से तारिक अनवर को मिला टिकट:
कांग्रेस पार्टी के लिए इस बार बिहार में ज्यादा से ज्यादा लोकसभा सीटें जीतने का बड़ा चैलेंज रहेगा। मंगलवार को जारी 17 नामों की इस सूची में बिहार की भी तीन सीटों के प्रत्याशियों का एलान किया गया है। बिहार की प्रमुख सीटों में शुमार कटिहार लोकसभा सीट से कांग्रेस ने एक बार फिर तारिक अनवर टिकट दिया है। पिछले चुनाव में उन्हें जनता दल (यूनाइटेड) के दुलालचंद गोस्वामी से हार का सामना करना पड़ा था। इस बार भी इस सीट से उनका मुकाबला दुलालचंद गोस्वामी से ही होगा। इसके अलावा किशनगंज सीट से मौजूदा सांसद मोहम्मद जावेद को टिकट दिया है। जबकि भागलपुर से अजीत शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है।
जानिए किसको कहां से मिला टिकट..?
1. काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) - एमएम पल्लम राजू 2. राजाहमुंदरी (आंध्र प्रदेश) - गिदुगू रूद्र राजू 3. बापातला (आंध्र प्रदेश) - जेडी सीलम 4. कडापा (आंध्र प्रदेश) - वाईएस शर्मिला रेड्डी 5. कुरनूल (आंध्र प्रदेश) - रामपुलैयह यादव 6. किशनगंज (बिहार) - मोहम्मद जावेद 7. कटिहार (बिहार) - तारिक अनवर 8. भागलपुर (बिहार) - अजीत शर्मा 9. बारगढ़ (ओडिशा) - संजय भोई 10. ओडिशा (सुंदरगढ़) - जनार्दन देहुरी 11. बोलनगीर (ओडिशा) - मनोज मिश्रा 12. कालाहांडी (ओडिशा) - द्रौपदी माझी 13. नबरंगपुर (ओडिशा) - भुजबल माझी 14. कांधमल (ओडिशा) - अमीर चंद नायक 15. बहरामपुर (ओडिशा) - रश्मि रंजन पटनायक 16. कोरापुत (ओडिशा) - सप्तगिरी संकर उलाका 17. दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) - मुनीष तमांग ये भी पढ़ें: CONGRESS STAR CAMPAIGNER: काँग्रेस के स्टार प्रचारकों में राजस्थान को इतनी तवज्जो क्यों? सारे नाम जानें…
surya soni

surya soni

Next Story