मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, देखें सिर्फ एक क्लिक पर..

surya soni
Published on: 15 Oct 2023 6:37 PM IST
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, देखें सिर्फ एक क्लिक पर..
X
Congress Candidate List: आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने नवरात्री के पहले ही दिन बड़ा एलान कर दिया। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव (Congress Candidate List) को लेकर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची रविवार यानी आज जारी कर दी। बताया जा रहा हैं कांग्रेस को इस बार मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनाव में एक बड़े चमत्कार की उम्मीद हैं, जबकि राजस्थान में में कांग्रेस के लिए काफी चुनौती रहने वाली है।

विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची:

बता दें रविवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी की गई सूची में मध्य प्रदेश में 144, तेलंगाना में 55 और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए 30 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है। इन तीनों राज्यों में कांग्रेस आलाकमान ने भरपूर जोर लगा रखा है। इस सूची में एमपी के पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम भी शामिल है। जबकि कई हाईप्रोफाइल सीटों पर भी कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया। https://twitter.com/INCIndia/status/1713400434948513881

एमपी में कांग्रेस ने लगाईं पूरी ताकत:

बता दें कांग्रेस की नज़र इस बार सबसे ज्यादा मध्यप्रदेश के चुनाव पर टिकी हुई है। यहां कांग्रेस की स्थिति सर्वे में काफी मजबूत नज़र आ रही है। हाल ही में कई बीजेपी के नेता कांग्रेस पार्टी का दामन थाम चुके हैं। कांग्रेस की पहली सूची में मध्य प्रदेश से 144 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है। इसमें कमलनाथ से लेकर ग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह तक का नाम शामिल है। राजस्थान की पहली सूची जल्द: बता दें कांग्रेस पार्टी को राजस्थान में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। वर्तमान में कई विधायकों के टिकट कटने की बात सामने आने के बाद प्रेशर पॉलिटिक्स देखने को मिल रही है। टिकट की आस में नेता जयपुर से लेकर दिल्ली तक के चक्कर काट रहे है। माना जा रहा है कि अगले एक-दो दिन में कांग्रेस राजस्थान की पहली सूची जारी करेगी।
यह भी पढ़ें – Operation Al Aqsa : हमास ने इजरायरल के खिलाफ आखिर क्यों चलाया ऑपरेशन अल अक्सा, मस्जिद ले जुड़ा है मामला…
OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
surya soni

surya soni

Next Story