अशोक गहलोत को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार चुनाव में कांग्रेस ने सीनियर ऑब्जर्वर किया नियुक्त

Surya Soni
Published on: 5 Oct 2025 9:38 AM IST
अशोक गहलोत को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार चुनाव में कांग्रेस ने सीनियर ऑब्जर्वर किया नियुक्त
X
Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव को लेकर अगले कुछ दिनों में चुनाव आयोग बड़ी घोषणा कर सकता हैं। इससे पहले कांग्रेस ने बिहार चुनाव को लेकर बड़ा दांव खेला है। नीतीश सरकार को चुनौती देने के लिए कांग्रेस ने अपने सबसे सीनियर नेता को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं। बता दें राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। उनके अलावा छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल और अधीर रंजन चौधरी को भी चुनाव पर्यवेक्षक बनाया गया है।
Bihar Elections 2025

चुनावी रणनीतियों में माहिर हैं गहलोत

राजस्थान के अशोक गहलोत को बिहार चुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं। कांग्रेस ने बिहार में RJD के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का एलान पहले ही कर दिया था। इस बार कांग्रेस बिहार में अधिक सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। इसको लेकर कांग्रेस ने अपने सबसे सीनियर नेता अशोक गहलोत को बिहार चुनाव कि जिम्मेदारी सौंप दी है। बता दें राजस्थान के कई बार मुख्यमंत्री रह चुके गहलोत को लंबा राजनीतिक अनुभव है। इसके अलावा चुनावी रणनीतियों में उन्हें माहिर माना जाता है।

राजस्थान से इन नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी

अशोक गहलोत की इस टीम में कांग्रेस ने 41 जिला पर्यवेक्षकों को भी शामिल किया है। इसमें राजस्थान के भी कई बड़े नेतानों के नाम शामिल है। जिसमें हरीश चौधरी, अशोक चांदना, रामलाल जाट, रफीक खान, अभिमन्यु पूनिया, करण सिंह उचियारड़ा और अनिल चौपड़ा को अहम जिम्मेदारी दी गई है। अगले कुछ दिनों में इन पर्यवेक्षकों को बिहार में अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

छठ के बाद होंगे बिहार में चुनाव!

बता दें बिहार में चुनाव के लिए शनिवार को निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ पटना में बैठक की। इस बैठक में राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग से बिहार में इलेक्शन को छठ पूजा के बाद करवाने की बात कहीं। माना जा रहा है कि बिहार में दो चरणों में चुनाव होंगे। जो अक्टूबर के अंतिम और नवंबर की शुरुआत में होंगे।
ये भी पढ़ें:
तेज प्रताप ने तेजस्वी यादव को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- मर्यादा समझनी चाहिए बिहार की सियासत गरमाई, चिराग पासवान ने प्रशांत किशोर को लेकर दिया बड़ा बयान
Surya Soni

Surya Soni

Next Story