Lok Sabha Election 2024 में भाई-बहन, पूर्व पति-पत्नी और ननद-भाभी में चुनावी जंग, जानें किन सीटों पर अपनों में मुकाबला

Prashant Dixit
Published on: 12 April 2024 4:46 PM IST
Lok Sabha Election 2024 में भाई-बहन, पूर्व पति-पत्नी और ननद-भाभी में चुनावी जंग, जानें किन सीटों पर अपनों में मुकाबला
X
Lok Sabha Election 2024: नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सरगर्मियां बढ़ गई हैं। देश में पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान होना है। जिसमें वोटिंग के लिए नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। इस बीच कई जगह पर परिवार के सदस्य ही आमने सामने हैं। इस बार चुनाव में भाई-बहन, भाभी-ननद से लेकर पूर्व पति-पत्नी के बीच टक्कर देखने को मिलेगी।
भाई बनाम बहन में होगा चुनाव
आंध्र प्रदेश की कडप्पा सीट (Lok Sabha Election 2024) पर मुकाबला भाई-बहन के बीच है। इस सीट पर राज्य के सीएम और वाईएसआर कांग्रेस के मुखिया जगन मोहन रेड्डी ने चचेरे भाई वाईएस अविनाश रेड्डी को तीसरी बार मैदान में उतारने का फैसला किया है। उनके सामने सीएम जगनमोहन की बहन और आंध्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वाईएस शर्मिला कांग्रेस के टिकट पर चचेरे भाई को चुनौती दे रही हैं। इस सीट से अविनाश लोकसभा सांसद हैं। आंध्र प्रदेश के लोगों के अनुसार घरेलू सीट पर मुकाबला पारिवारिक विरासत और अपनी हिस्सेदारी को लेकर है।
यह भी पढ़े: चार दिनों के प्रवास के बाद रविंद्र सिंह भाटी पहुंचे जोधपुर, कहा- फैसला बाड़मेर की जनता करेगी
पूर्व पति बनाम पत्नी का मुकाबला
पश्चिम बंगाल की बिष्णुपुर सीट (Lok Sabha Election 2024) पर पूर्व पति-पत्नी के बीच चुनावी मुकाबला हो रहा है। बिष्णुपुर के वर्तमान भाजपा सांसद सौमित्र खान एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं। तो वही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस ने उनकी पूर्व पत्नी सुजाता मंडल को टिकट देकर मुकाबले को रोचक बना दिया है। बता दे कि पिछले लोकसभा चुनाव में सौमित्र खान ने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार श्यामल संत्रा को हराया था। तब पूर्व पत्नी सुजाता मंडल ने सौमित्र खान के लिए प्रचार किया था। इस चुनाव में दोनों के रास्ते तलाक के माध्यम से अलग हो चुके है।
यह भी पढ़े: महाराणा प्रताप के वंशज लक्ष्यराज सिंह जोधपुर पहुंचे, कहा- मेवाड़ की खुशबू लेकर जनता का प्यार लूटने...
ननद बनाम भाभी का होगा चुनाव
महाराष्ट्र की बारामती सीट (Lok Sabha Election 2024) पर मुकाबला भाभी बनाम ननद के बीच है। एनसीपी शरद पवार गुट की सुप्रिया सुले के सामने अजित पवार गुट की सुनेत्रा पवार मैदान में है। सुनेत्रा पवार रिश्ते में सुप्रिया सुले की भाभी हैं। वह महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी हैं। सुप्रिया सुले दिग्गज नेता शरद पवार की बेटी है। इस तरह से सुप्रिया सुले और अजित पवार के बीच चचेरी बहन का रिश्ता हैं। यह चुनाव असल में चाचा शरद पवार और भतीजे अजित पवार के बीच वर्चस्व का है। अभी सुप्रिया सुले बारामती से लोकसभा सीट से सांसद हैं। Lok Sabha Election 2024
Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story