LPG Cylinder Price: लोगों को लगा महंगाई का बड़ा झटका, फिर महंगा हुआ LPG गैस सिलेंडर

surya soni
Published on: 1 Oct 2023 12:45 PM IST
LPG Cylinder Price: लोगों को लगा महंगाई का बड़ा झटका, फिर महंगा हुआ LPG गैस सिलेंडर
X
LPG Cylinder Price: हाल ही में केंद्र सरकार ने लोगों को गैस सिलेंडर के दाम कम करके बड़ी राहत दी थी। लेकिन अब एक बार फिर जनता को महंगाई (LPG Cylinder Price) का बड़ा झटका लगा है। तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 209 रूपए बढ़ा दिए हैं। 1 अक्टूबर यानी आज से ये कीमतें लागू होगी। हालांकि घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। गौरतलब है कि तेल कंपनियां प्रत्येक महीने की पहली तारीख को सिलेंडर के दामों में बदलाव करती हैं।

लोगों को लगा महंगाई का बड़ा झटका:

आगामी चुनावों को देखते हुए लोगों को सरकार से एक बार फिर बड़ी राहत की उम्मीद थी। लेकिन तेल कंपनियों ने लोगों को महंगाई का बड़ा झटका दिया है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 209 रूपए बढ़ा दिए हैं। 1 अक्टूबर यानी आज से नई दिल्ली में दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला एलपीजी सिलेंडर 1731.50 रूपये का हो गया है।

फिर महंगा हुआ LPG गैस सिलेंडर:

तेल कंपनियों ने इस महीने की पहली तारीख को घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बढ़ोत्तरी और कमी नहीं की। घरेलू सिलेंडर के दाम यथावत रहेंगे, लेकिन कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 209 रूपए की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। केंद्र सरकार ने पिछले महीने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 200 रूपयों की कटौती की थी। लेकिन अब कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 200 रूपये से अधिक की वृद्धि से आम आदमी को बड़ा झटका लगेगा।
सितंबर में कम हुए थे दाम:
बता दें इससे पहले अगर दो महीने की कीमतों पर नज़र डाले तो तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में काफी कमी की थी। एक सितंबर को कमर्शियल गैस सिलेडंर के दामों में 158 रूपये की कटौती की थी। जबकि अगस्त के महीने में 100 रूपये की देखने को मिली थी। यह भी पढ़ें – Ayodhya Ram Mandir : राम मंदिर पर भूकंप का भी नहीं होगा कोई असर, इस टेक्नोलॉजी से 24 घंटे पहले मिल जाएगा अलर्ट…
OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
surya soni

surya soni

Next Story