नरसिंहानंद गिरि विवादित बयान पर बोले CM योगी-'अपमानजनक टिप्पणी अस्वीकार्य, विरोध के नाम पर नहीं चलेगी अराजकता'

महंत यति नरसिंहानंद गिरि के विवादित बयान पर CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर मत, संप्रदाय की आस्था का सम्मान होना चाहिए। प्रत्येक नागरिकों के मन में महापुरुषों के प्रति कृतज्ञता का भाव होना जरूरी है।

Shiwani Singh
Published on: 7 Oct 2024 1:09 PM IST
नरसिंहानंद गिरि विवादित बयान पर बोले CM योगी-अपमानजनक टिप्पणी अस्वीकार्य, विरोध के नाम पर नहीं चलेगी अराजकता
X
महंत यति नरसिंहानंद गिरि के विवादित बयान पर CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर मत, संप्रदाय की आस्था का सम्मान होना चाहिए। CM योगी ने कहा कि प्रत्येक नागरिकों के मन में महापुरुषों के प्रति कृतज्ञता का भाव होना जरूरी है। सीएम योगी ने ये बातें सोमवार को मुख्य सचिव, डीजीपी , अपर मुख्य सचिव गृह, एवं अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राज्य की कानून व्यवस्थान की समीक्षा करते हुए कहीं।

क्या कहा योगी आदित्यनाथ ने?

योगी ने कहा कि आस्था के साथ खिलवाड़, महापुरुषों, देवी-देवताओं और संप्रदाय आदि के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों को चिन्हित करके कानून के दायरे में लाकर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता को सभी मत, मजहब, सम्प्रदाय के प्रति एक-दूसरे का सम्मान करना होगा। योगी ने आराजक तत्वों पर नकेल कसते हुए कहा कि विरोध के नाम पर तोड़-फोड़ करना, अराजकता मचाना और आगजनी करना ये भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसा व्यवहार करने वाले लोगों को उसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

पुलिस को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री योग ने यूपी पुलिस प्रशासन को भी कई निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनपद थाना को यह देखना होगा की नवरात्रि का पर्व शांति और हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाए। कोई भी माहौल खराब करते पाया जाए को उनको खिलाफ सक्त से सक्त कार्रवाई की जाए। योगी ने महिला सुरक्षा पर भी विषेश ध्यान रखने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में फुट पेट्रोलिंग की जाए। इसके अलावा पीआरवी 112 की पेट्रोलिंग भी तेज की जाएगा।

नरसिंहानंद गिरि के बयान से पूरे देश में बवाल

बता दें कि उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद गिरि ने कुछ दिन पहले विवादित बयान दिया था। उनके बयान से गुसाए एक धर्म विशेष के लोग मंदिर के बाहर जमा हो गए और भीड़ ने जमकर हंगामा मचाया। नरसिंहानंद गिरि महाराज के विवादित बयान से पूरे देश में गुस्सा देखते को मिल रहा है। इस माले में पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये भी पढ़ेंः राहुल गांधी को सावरकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में अदालत से समन, जानिए क्या पूरा मामला ये भी पढ़ेंः इकरा हसन की यति नरसिंहानंद के खिलाफ NSA की मांग, देश भर में विरोध, जानें पूरा मामला
Shiwani Singh

Shiwani Singh

Next Story