CM Yogi Adityanath: योगी आदित्यानाथ ने राहुल गांधी को बताया नमूना, मुस्लिमों पर भी कह दी बड़ी बात
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि उनके जैसे लोग देश का भला नहीं कर सकते। योगी ने इस्लामिक मान्यताओं का हवाला देते हुए यह भी कहा कि इस्लाम यह नहीं मानता कि किसी हिंदू मंदिर या घर को तोड़कर पूजा स्थल बनाया जाए।
CM Yogi Adityanath: हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि उनके जैसे लोग देश का भला नहीं कर सकते। उनकी भारत जोड़ो यात्रा भारत तोड़ो अभियान का ही एक हिस्सा है। वह देश के बाहर देश की आलोचना करते हैं हालांकि देश की जनता उनके स्वभाव और उनके इरादों को समझ चुकी है।
राहुल गांधी को बताया नमूना, लगाया कांग्रेस पर बड़ा आरोप
देश के प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस पर हमला करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राहुल गांधी से पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने महात्मा गांधी का सपना पूरा क्यों नहीं किया। उनके सपनों को पीएम मोदी ने पूरा किया है। आज जबकि पूरे भारत का मोदीजी को समर्थन मिल रहा है तो कांग्रेस ने ऐसा क्यों नहीं किया। सीएम बोले कि भारतीय राजनीति में राहुल गांधी जैसे कुछ नमूने जरूर होने चाहिए ताकि एक रास्ता हमेशा के लिए साफ होता रहे।
सीएम ने पूछा सवाल, क्या 100 मुस्लिम परिवारों के बीच 50 हिंदू सुरक्षित रह सकते हैं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही दिए गए एक इंटरव्यू में दावा किया कि उत्तर प्रदेश में मुसलमानों सुरक्षित हैं। इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि राज्य में मुस्लिम समुदाय के लोग पूरी स्वतंत्रता के साथ अपने धार्मिक कार्य कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर एक मुस्लिम परिवार 100 हिंदू परिवारों के बीच पूरी तरह से सुरक्षित रह सकता है, तो क्या 100 मुस्लिम परिवारों के बीच 50 हिंदू सुरक्षित रह सकते हैं? बांग्लादेश और पाकिस्तान का उदाहरण देते हुए योगी आदित्यनाथ ने यह सवाल पूछा और इस बात पर भी जोर दिया कि वर्ष 2017 में यूपी में बीजेपी की सरकार बनने के बाद से सांप्रदायिक दंगे बंद हो गए हैं।संभल को लेकर भी बोले योगी आदित्यनाथ
योगी आदित्यनाथ से संभल के बारे में भी सवाल पूछा गया। इस पर मुख्यमंत्री (CM Yogi Adityanath Statement on Sambhal) ने कहा कि संभल में 54 हिंदू तीर्थ स्थलों की पहचान की गई है और इन स्थानों को पुनः तलाशा जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस काम को पूरी दुनिया तक पहुँचाना हमारा उद्देश्य है ताकि लोग जान सकें कि संभल में क्या हुआ था। योगी ने इस्लामिक मान्यताओं का हवाला देते हुए कहा कि इस्लाम यह नहीं मानता कि किसी हिंदू मंदिर या घर को तोड़कर पूजा स्थल बनाया जाए। यह किसी धार्मिक आस्था के खिलाफ है और इसके ऐसे कृत्य को स्वीकार नहीं किया जा सकता।
होली पर मस्जिदों को तिरपाल से ढंके जाने पर कही यह बात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के दौरान संभल में तिरपाल से ढकी मस्जिदों के बारे में पूछे गए सवाल पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यदि लोग होली के रंग खेल रहे हैं, तो यह स्वाभाविक है कि रंग कहीं भी फैल सकते हैं, लेकिन इससे किसी की पहचान या सम्मान पर कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने सवाल किया कि क्या मुहर्रम के दौरान निकाले जाने वाले जुलूसों से हिंदू घरों या मंदिरों पर पड़ने वाली छाया से उन घरों की पवित्रता पर असर पड़ता है?कहा, राज्य में हर किसी को अपनी आस्था के अनुसार जीने का है अधिकार
योगी ने यह भी स्पष्ट किया कि जो लोग रंग डालने से सहमत नहीं हैं, उन्हें ऐसा करने से रोका गया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि लोग रंगीन कपड़े पहनते हैं, लेकिन अगर उन पर कोई रंग डालता है तो वह समस्या पैदा करते हैं। योगी ने यह सवाल उठाया कि क्यों कुछ लोग दूसरों के साथ सामूहिक उत्सवों में हिस्सा नहीं लेते, जबकि कई मुसलमानों ने उनके साथ होली खेली है। इस प्रकार, योगी आदित्यानाथ (CM Yogi Adityanath) ने सांप्रदायिक सद्भाव और धार्मिक सहिष्णुता की आवश्यकता पर जोर दिया और यह संदेश दिया कि उत्तर प्रदेश में हर किसी को अपनी आस्था के अनुसार जीने का अधिकार है। यह भी पढ़ें: Tulsi Gabbard India Visit: तुलसी गबार्ड ने दिल्ली में अजित डोभाल से मुलाकात की, खालिस्तानी मुद्दे पर दिया बड़ा संदेश Gold Smuggling In India: हर महीने जब्त होता है 400 किलो सोना, जानिए क्या है पूरा खेल? Longest bus route in India : जोधपुर से बैंगलोर तक 2,000 किमी का सफर, जानें किन शहरों के बीच होती है लंबी बस यात्रा Next Story


