सीएम नीतीश कुमार ने की 'प्रगति यात्रा' शुरूआत, कई योजनाओं का किया शुभारंभ

बिहार में सभी राजनीतिक दल विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी में जुटे हुए हैं। वहीं सीएम नीतिश कुमार ने 'प्रगति यात्रा' का शुभारंभ किया है, वहीं जनवरी में इस यात्रा का दूसरा चरण शुरू होगा।

Girijansh Gopalan
Published on: 23 Dec 2024 3:10 PM IST
सीएम नीतीश कुमार ने की प्रगति यात्रा शुरूआत, कई योजनाओं का किया शुभारंभ
X
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने हुंकार भरना शुरू कर दिया है। इस क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी दोबारा सत्ता वापसी के लिए लगे हुए हैं। नीतिश कुमार ने आज यानी 23 दिसंबर को 'प्रगति यात्रा' का शुभारंभ वाल्मिकी नगर के घोटवा टोला से किया है। इस दौरान सीएम नीतिक कुमार ने कई परियोजनाओं का शुभारंभ भी किया है।

बिहार में प्रगति यात्रा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने विधानसभा चुनाव से पहले प्रगति यात्रा की शुरूआत की है। जिसके तहत उन्होंने वाल्मिकी नगर में विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ किया है। इस दौरान उन्होंने जीविका द्वारा किए गए कार्यों को देखा है।

महिलाओं ने किया सीएम का स्वागत

बता दें कि गांव की महिलाओं ने फूल बरसाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया है। वहीं जीविका दीदियों ने विशेष स्टॉल लगाए थे, जहां मुख्यमंत्री ने हस्तनिर्मित सामान का अवलोकन किया है। वहीं इलाके में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए थे।

700 करोड़ से बनी विद्युत परियोजना का शुभारंभ

सीएम नीतिश कुमार ने इस दौरान 700 करोड़ की लागत से बनी विद्युत परियोजना का शुभारंभ किया है। बता दें कि इस परियोजना के तहत दोन, दियारा और जंगल क्षेत्रों में नियमित और वोल्टेज युक्त बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। सीएम ने इसके साथ ही बगहा अनुमंडल के विकास के लिए 41 अन्य योजनाओं का भी शिलान्यास किया है।

विद्युत परियोजना से लोगों को मिलेगा लाभ

बता दें कि बगहा अनुमंडल के बहुत सारे गांव ऐसे हैं, जहां आज भी सोलर प्लांट से बिजली की सप्लाई की जाती है। ऐसे में लोगों को विद्युत की समस्या से गुजरना पड़ता है। वहीं इसे देखते हुए 700 करोड़ की लागत से विद्युत परियोजना का शुभारंभ किया गया है। यह परियोजना दोन, रामनगर, ठकराहा, पिपरासी और दियारावर्ती इलाकों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। ट्रांसफॉर्मर लगाने से वोल्टेज की समस्या का समाधान होगा. परियोजना की घोषणा के बाद स्थानीय लोगों में उत्साह है।

4 जनवरी से दूसरे चरण की शुरूआत

बता दें कि दूसरे चरण की प्रगति यात्रा चार जनवरी 2025 से शुरू होगी। दूसरी यात्रा चार जनवरी से 13 जनवरी के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार छह जिलों का दौरा करेंगे। इस दौरान वो अधिकारियों के साथ जहां विकास योजनाओं का जायजा लेंगे, वहीं समीक्षा बैठक भी करेंगे। हालांकि पांच एवं छह एवं नौ, 10 जनवरी को यात्रा नहीं होगी।

मंत्रिमंडल सचिवालय के ACS ने अधिकारियों को दिए निर्देश

बता दें कि मंत्रिमंडल सचिवालय ने मुख्यमंत्री की दूसरे चरण की प्रगति यात्रा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। मंत्रिमंडल सचिवालय के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने सरकार के निर्णय से सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचि, सचिवों के साथ ही सभी जिलों के प्रभारी सचिव, प्रमंडलीय आयुक्त, क्षेत्रीय आईजी-डीआईजी, एसपी और डीएम को भी अवगत करा दिया है।
Girijansh Gopalan

Girijansh Gopalan

Next Story