Haryana के नए सीएम बने नायब सैनी, मनोहर लाल खट्टर का इस्तीफा, बीजेपी-जेजेपी गठबंधन टूटा

Prashant Dixit
Published on: 12 March 2024 12:03 PM IST
Haryana के नए सीएम बने नायब सैनी, मनोहर लाल खट्टर का इस्तीफा, बीजेपी-जेजेपी गठबंधन टूटा
X
Haryana Political Crisis: हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दोपहर मे पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद से राजनीतिक गलियारों में सीएम फेस बदलने की चर्चा शुरू हो गई थी। जिसके बाद हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन टूट गया है। भाजपा ने निर्दलीय विधायकों के समर्थन से नई सरकार बना ली है। इस नई सरकार में ओबीसी समाज से आने वाले नायब सैनी को मुख्यमंत्री चुना गया है।
बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन खत्म
हरियाणा की बीजेपी सरकार के मंत्रिमंडल ने आज सामूहिक इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद हरियाणा सरकार कैबिनेट का नए सिरे से गठन किया गया। जिसमें जननायक जनता पार्टी को कैबिनेट से अलग करने की रणनीति बनी। जिसके साथ ही हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी के बीच का 4 पुराना गठबंधन खत्म हो गया। नए मंत्रिमंडल में जेजेपी शामिल नहीं है। लेकिन अब नायब सिंह सैनी ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उनके साथ नई मंत्रीमंडल ने भी शपथ ली है।
यह भी पढ़े: पीएम मोदी का आज राजस्थान दौरा, पोखरण में देखेंगे भारत शक्ति अभ्यास
हरियाणा विधानसभा का गणित
हरियाणा विधानसभा में 90 सदस्य है। जिसमें बहुमत का आंकड़ा 46 है। बीजेपी के पास 41, जेजेपी के 10 और कांग्रेस के 30 विधायक हैं। इसके साथ ही निर्दलीय 7, हरियाणा लोकहित पार्टी 1 और 1 इंडियन नेशनल लोकदल का विधायक है। वहीं 7 निर्दलीय विधायकों में से 6 भारतीय जनता पार्टी के साथ है। इसके साथ ही हरियाणा लोकहित पार्टी भी बीजेपी के साथ है। जेजेपी के अलग होने के बाद भी बीजेपी के साथ 48 विधायक हैं। जो बहुमत के आंकड़े को पार करता है।
गठबंधन पर दीपेंद्र का बयान
हरियाणा के मुख्यमंत्री पद से मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुडा ने कहा, कि हरियाणा में जो हो रहा है वो इसलिए हो रहा है क्योंकि जनता ने परिवर्तन लाने का मन बना लिया है। अभी राज्य में मौजूदा सरकार से जनता परेशान है। हरियाणा में बदलाव तय है। हम घटनाक्रम पर नजर रख रहे हैं। हरियाणा के सीएम खट्टर और मंत्रिमंडल के राज्यपाल को इस्तीफा के बाद अजय सिंह चौटाला दिल्ली में दुष्यंत चौटाला के फार्महाउस पहुंचे है।
यह भी पढ़े: असम से सीएए लागू करने का विरोध शुरू, प्रतियां जलाईं, हड़ताल का ऐलान
शाम को फिर ले सकते शपथ
इस गठबंधन टूटने का एक कारण लोकसभा चुनाव में हरियाणा की सीटों पर गठबंधन में सहमति नहीं बन पाना बताई जा रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की जगह नायब सैनी नए सिरे से पूरी कैबिनेट के साथ शाम फिर से शपथ लेंगे। जिस कैबिनेट में पांच नए चेहरे शामिल होगें। अभी से थोड़ी देर में हरियाणा भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। जिसके लिए पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा और तरुण चुघ पहुंच चुके हैं।
Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story