Jharkhand में फिर आए सियासी संकट के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिले सीएम चंपई सोरेन

Prashant Dixit
Published on: 18 Feb 2024 4:32 PM IST
Jharkhand में फिर आए सियासी संकट के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिले सीएम चंपई सोरेन
X
Jharkhand: झारखंड (Jharkhand) के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के साथ दिल्ली पहुंचे है। इस दौरान राजेश ठाकुर ने कहा सीएम चंपई सोरेन नए मंत्रिमंडल के गठन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात करेंगे।
लोकसभा की सीट बंटवारे पर बात
चंपई सोरेन और मल्लिकार्जुन खरगे के बीच लोकसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारे पर बातचीत हुई है। इसके साथ ही झारखंड (Jharkhand) में कांग्रेस विधायकों की नाराजगी का मामला आलाकमान तक पहुंच है। इस मुद्दे पर भी चर्चा संभवत हुई होगी। वहीं सभी विधायकों को मनाने की पूरी कोशिशें जारी है। जिसका अभी तक कोई हल नहीं निकल पाया है।
यह भी पढ़े: भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में गृहमंत्री अमित शाह बोले- मोदी के कार्यकाल में सर्वांगीण विकास…
कैबिनेट विस्तार के बाद संकट
झारखंड (Jharkhand) में नई चंपई सोरेन सरकार के कैबिनेट विस्तार के बाद एक बार फिर से संकट खड़ा हो गई। मंत्रिमंडल में चेहरों की मांग को लेकर कांग्रेस के बारह विधायकों के तेवर बदले हुए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात से पहले ही झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने कांग्रेस विधायकों की नाराजगी पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।
विधायक राजेश कच्छप का बयान
कांग्रेस के विधायक राजेश कच्छप ने कहा वरिष्ठ नेताओं से मिलने दिल्ली आए हैं, हम सब अपनी समस्याओं को लेकर एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल व पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे से बातचीत करेंगे, झारखंड (Jharkhand) में मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद कई कांग्रेस विधायक मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं। कांग्रेस विधायक दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। यह भी पढ़े: भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन का दूसरा दिन, कार्यकर्ताओं को जीत का पाठ पढ़ाएंगे पीएम नरेन्द्र मोदी
OTT INDIA खबरों से रखे अपडेट
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story