बिहार के साथ दिल्ली में हो सकता हैं तख्तापलट..? सीएम केजरीवाल का BJP पर बड़ा आरोप

surya soni
Published on: 27 Jan 2024 12:22 PM IST
बिहार के साथ दिल्ली में हो सकता हैं तख्तापलट..? सीएम केजरीवाल का BJP पर बड़ा आरोप
X
CM Arvind Kejriwal: इस समय बिहार में बड़ा सियासी संकट बना हुआ हैं। बिहार की राजनीति में अगले 24 घंटे में कुछ बदलाव होने के संकेत मिल रहे हैं। बिहार में बने इस सियासी संकट के बीच एक बड़ी खबर दिल्ली (CM Arvind Kejriwal) से भी सामने आ रही हैं। दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया हैं। सीएम केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि ''दिल्ली में हमारे कई विधायकों से संपर्क किया गया और उन्हें करोड़ों रुपए और टिकट का ऑफर दिया गया।''
सरकार को गिराने के लिए षड़यंत्र:
यह पहली बार नहीं हैं जब दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया हैं। इससे पहले भी उन्होंने कई बार भाजपा पर आरोप लगाए हैं। फिलहाल सरकार गिराने के इस षड़यंत्र वाले आरोपों में कितनी सच्चाई हैं इसका तो पता नहीं.. लेकिन बिहार के साथ दिल्ली की राजनीति में गरमा गई हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि ''भाजपा न सिर्फ बिहार में सरकार गिराने की कोशिश कर रही है बल्कि दिल्ली में भी यही साजिश की जा रही है।
25 करोड़ रुपये और टिकट का प्रलोभन: सीएम केजरीवाल
सीएम केजरीवाल ने ट्वीट के माध्यम से अपनी इस बात को सबके सामने रखी हैं। दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने लंबा पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि ''पिछले नो सालों में हमारी सरकार गिराने के लिए इन्होंने कई षड्यंत्र किए। अब एक बार फिर कुछ ऐसा करने का प्रयास किया जा रहा हैं। केजरीवाल ने कहा, 'उनका दावा है कि उन्होंने 21 MLA से संपर्क किया है लेकिन हमारी जानकारी के मुताबिक, उन्होंने अभी तक 7 MLA को ही संपर्क किया है और सबने मना कर दिया है।' https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1751100880496283681
बीजेपी ने किया पलटवार:
सीएम केजरीवाल के इस आरोप को भाजपा ने खारिज कर दिया हैं। बीजेपी के बड़े नेताओं ने सीएम केजरीवाल के आरोपों को खारिज करते हुए बड़ा पलटवार किया हैं। बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल के ट्वीट पर पलटवार किया है। कपिल ने कहा, 'केजरीवाल फिर से वही झूठ बोल रहे हैं, जो वह 7 बार पहले भी बोल चुके हैं। यह भी पढ़े: नीतीश पलटी मारते हैं तो लालू के पास क्या विकल्प..? बिहार में बड़ा सियासी संकट
OTT INDIA खबरों से रखे अपडेट
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
surya soni

surya soni

Next Story