Kisan Andolan में जवान और किसान आमने-सामने, शंभू बार्डर पर स्थिति खराब

Prashant Dixit
Published on: 14 Feb 2024 11:25 AM IST
Kisan Andolan में जवान और किसान आमने-सामने, शंभू बार्डर पर स्थिति खराब
X
Kisan Andolan: मंगलवार को जवान और किसान बार्डर पर आमने-सामने भिड़ गए। शंभू बार्डर पर पुलिस की ओर से दिल्ली कूच रोकने के लिए किसानों पर आंसू गैस के गोले, रबड़ की गोलियों और पानी की बौछार की गई। जिससे आक्रोशित किसानों ने जवानों पर पथराव कर दिया। जिस भिड़ंत में पुलिस के 15 जवान और 25 से ज्यादा किसान घायल हो गए है।
पुलिस ने चलाई रबर की गोलियां
पुलिस-प्रशासन की किसानों को शंभू बार्डर पर रोकने की कोशिश मंगलवार तक कामयाब रही है। तो दूसरी ओर किसान भी कुछ बैरिकेडिंग तोड़ने में कामयाब रहे है। इस दौरान जैसे ही किसानों (Kisan Andolan) ने शंभू बार्डर पर आगे बढ़ने की कोशिश की पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार के साथ रबर की गोलियां चलाई गईं। हरियाणा पुलिस किसानों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए ड्रोन से भी आंसू गैस के गोले छोड़े।
यह भी पढ़े: किसान आंदोलन  से सब्जियों की कीमतों में हो सकती बढ़ोत्तरी! आम जनता पर पड़ेगी महंगाई की मार
किसानों की ओर से पथराव हुआ
जिसमें भारी संख्या में किसान (Kisan Andolan) जख्मी हो गए। जिसके बाद किसानों की ओर से पथराव किया गया। तो पुलिस जवान सेफ्टी शील्ड लेकर उतरे आए। इस दौरान कुछ किसान जवानों की शील्ड उठाकर चले गए। जिस सब के कारण शंभू बार्डर पर स्थिति खराब और तनावपूर्ण बनी हुई हैं। इस दिल्ली कूच आंदोलन में युवाओं और बुजुर्गों के साथ महिला किसान भी मौजूद है। महिलाएं हाथ में झंडे लेकर किसानों का हौसला बढ़ाते हुए नजर आईं।
ट्रैक्टर में भोजन की व्यवस्था 
किसानों की आंदोलन (Kisan Andolan) को लेकर तैयारी पूरी है। इसका अंदाजा ट्रैक्टर-ट्रालियों में मौजूद रोटी, सब्जी के भंडार को देखकर लगाया जा सकता है। वहां बार्डर पर सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रालियों में से अधिकतर में भोजन की व्यवस्था है। नौबत कई दिन बठने की आए तो खानपान की कमी नहीं होगी। वहीं घायलों किसानों का बराबर अस्पताल पहुंचने का सिलसिला चला रहा है। बॉर्डर पर रात तक पुलिस के आंसू गैस छोड़ने का किसान जवाब देते हुए नजर आए।
यह भी पढ़े: यूएई में आज मंदिर का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानें मंदिर के बारे में…
OTT INDIA खबरों से रखेगा अपडेट
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story