Citadel Honey Bunny Poster: सामने आया इंडियन सीरीज ‘सिटाडेल’ का फर्स्ट लुक, एक साथ दिखेंगे सामंथा रुथ प्रभु और वरुण धवन

Anjali Soni
Published on: 19 March 2024 4:09 PM IST
Citadel Honey Bunny Poster: सामने आया इंडियन सीरीज ‘सिटाडेल’ का फर्स्ट लुक, एक साथ दिखेंगे सामंथा रुथ प्रभु और वरुण धवन
X
Citadel Honey Bunny Poster: प्राइम वीडियो ने अपने यूजर्स को एक बड़ा सरप्राइज दिया है, हॉलीवुड स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज सिटाडेल (Citadel)का इंडियन वर्जन प्राइम की मोस्ट- अवेटेड सीरीज की लिस्ट में है, इसमें वरुण धवन और समांथा रुथ प्रभु एक साथ काम करने वाले हैं। साथ ही दोनों एक अहम किरदार में नजर आने वाले है। अब सीरीज का पोस्टर सामने आया है इसका फर्स्ट लुक वायरल हो रहा है। साथ ही इस सीरीज को एक नया नाम भी मिल गया है।
वायरल हुआ सीरीज का फर्स्ट लुक
अपकमिंग वेब सीरीज सिटाडेल का अब फर्स्ट लुक सामने आ गया है, इसका सभी फैंस काफी समय से इंजतार कर रहे थे। सीरीज की पहली झलक अब सामने आ गई है जिसे देख फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए है। सीरीज का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘प्राइम वीडियो ने कन्फर्म की है कि सिटाडेल यूनिवर्स की इंडियन सीरीज को सिटाडेल: हनी-बनी कहा जाएगा।’
 साथ काम करेंगे वरुण-समांथा
बता दें कि इस सीरीज में वरुण धवन और समांथा रुथ प्रभु पहली बात एक साथ काम करने वाले हैं। दोनों की इस जोड़ी को एक साथ देखने के लिए दर्शक बेहद एक्साइटेड है और सभीको सीरीज की रिलीज का इंतजार है। परन्तु अभी इस बेहतरीन सीरीज की रिलीज डेट सामने नहीं आई है। अभी इस सीरीज का एक नया नाम सामने आया है जिसमें ‘सिटाडेल’: हनी-बनी’ कर दिया गया है। यह भी पढ़े: Elvish Yadav Arrested: एल्विश यादव की गिरफ्तारी के बाद इस सिंगर पर भी बड़ा खतरा, फाजिलपुरिया पर भी करेगी पुलिस कार्रवाई OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें
Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story