Bihar News: 'और किस हद तक गिरेंगे...' चाचा पशुपति पर क्यों भड़के चिराग पासवान?

Vivek Chaturvedi
Published on: 1 April 2025 3:44 PM IST
Bihar News: और किस हद तक गिरेंगे... चाचा पशुपति पर क्यों भड़के चिराग पासवान?
X
Chirag Paswan Family Dispute: पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत रामविलास पासवान की पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद सामने आया है।  (Chirag Paswan Family Dispute) पासवान परिवार का यह घरेलू विवाद अब सड़क पर आ गया है। रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी ने पशुपति पारस की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और चाचा पशुपति अब आमने-सामने होते दिख रहे हैं। चिराग पासवान ने चाचा पर तीखा हमला भी बोला।

पासवान परिवार में गरमाया संपत्ति विवाद

दिवंगत रामविलास पासवान की पैतृक संपत्ति को लेकर एक बार फिर विवाद शुरू हो गया है। रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी ने पशुपति पारस की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राजकुमारी देवी ने इस मामले में अलौली थाना में शिकायत दी है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। राजकुमारी देवी ने पशुपति पारस की पत्नी और दिवंगत छोटे भाई राम चंद्र पासवान की पत्नी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। राजकुमारी देवी ने दोनों ही देवरानी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है।

'सामान फेंका, बेडरुम पर ताला लगाया'

राजकुमारी देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी देवरानी शोभा देवी और सुनैना देवी सुरक्षाकर्मी और ड्राइवर्स के साथ 30 मार्च को अलौली प्रखंड मंत्री जी टोला स्थित आवास पर आए। दोनों देवरानियों ने पहले उनके बेडरूम पर ताला लगा दिया। वहीं जेवरात सहित उनकी जरूरत का सारा सामान बाहर फेंक दिया। इस घटना के बाद राजकुमारी देवी की तबीयत भी बिगड़ गई। अब राजकुमारी देवी ने दोनों देवरानियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है।
Chirag Paswan Family Dispute

चाचा पशुपति पर भड़के चिराग पासवान !

राजकुमारी देवी ने पुलिस को शिकायत करने के साथ ही चिराग पासवान को भी इस घटना की जानकारी दी। अब जल्द ही चिराग बड़ी मां से मुलाकात करने जाएंगे। इधर, चिराग पासवान इस घटना के बाद चाचा पशुपति पर भी जमकर भड़के। उन्होंने कहा कि और किस हद तक गिरेंगे। इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजकुमारी देवी ने चिराग पासवान से संपत्ति का बंटवारा कराने की मांग भी की है। फिलहाल इस घटनाक्रम के बाद रामविलास पासवान परिवार का यह संपत्ति विवाद फिर गरमाता दिख रहा है।
यह भी पढ़ें: वक्फ संशोधन बिल पर आर-पार की लड़ाई! कल 12 बजे होगा सता बनाम विपक्ष का महासंग्राम
यह भी पढ़ें: Kunal Kamra Row: कुणाल कामरा की तलाश में जुटी मुंबई पुलिस, ऑडियंस को मिला नोटिस!
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story