Champai Soren Join BJP: चंपाई सोरेन BJP में शामिल, शिवराज और हेमंत बिस्वा सरमा ने दिलाई सदस्यता

Shiwani Singh
Published on: 30 Aug 2024 4:38 PM IST
Champai Soren Join BJP: चंपाई सोरेन BJP में शामिल, शिवराज और  हेमंत बिस्वा सरमा ने दिलाई सदस्यता
X
Champai Soren Join BJP: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व जेएमएम नेता चंपई सोरेन ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। झारखंड के रांची में एक कार्यक्रम के दौरान चंपई सोरेन को बीजेपी की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के सीएम हेमंत बिस्वा सरमा और झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी थे। https://twitter.com/PTI_News/status/1829472612382118145 ये भी पढ़ेंः
Mamata Banerjee Statement: जानिए ऐसा कह दिया दीदी ने कि भड़क गए असम, ओडिशा और मणिपुर के मुख्यमंत्री?
शिवराज ने चंपई को बताया 'झारखंड का बाघ'
67 वर्षीय आदिवासी नेता का बीजेपी में स्वागत करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड का बाघ भ्रष्ट झारखंड सरकार को सत्ता से हटाने के लिए भाजपा में शामिल हुआ है। https://twitter.com/ANI/status/1829474919899439313 केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि चंपाई सोरेन ने झारखंड के निर्माण के लिए बहुत मेहनत की और अपना जीवन जन सेवा के लिए समर्पित किया। उन्होंने भ्रष्ट झारखंड सरकार को सत्ता से हटाने के लिए भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है। हम उनका स्वागत करते हैं। 'टाइगर अभी जिंदा है।' वह झारखंड के टाइगर हैं, और हम झारखंड में सरकार बनाएंगे।
चंपाई के JMM छोड़ने की क्या है वजह?
बता दें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ईडी द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्हें झारखंड का मुख्यमंत्री बनाया गया। लेकिन जब हेमंत सोरेन झारखंड उच्च न्यायालय से जमानत पर बाहर आएं तब चंपाई ने 3 जुलाई को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। https://twitter.com/ChampaiSoren/status/1828806551244595574 जानकारी के मुताबिक, चंपाई इस बात से नाखुश थे कि उन्हें अचानक मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया ताकि हेमंत सोरेन फिर से इस पद को संभाल सकें। उन्होंने महसूस किया कि उन्हें जिस तरीके से हटाया गया, उससे उनका अपमान हुआ। बता दें कि चंपाई सोरेन एक आदिवासी नेता हैं और सोरेन परिवार के वफादार रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः Kolkata Rape Murder Case: राजनाथ सिंह का ममता सरकार पर हमला!, कहा- 'ईमानदार प्रयास नहीं हो रहे हैं'
Shiwani Singh

Shiwani Singh

Next Story