Chaitra Navratri 2024 Parana: कब तोड़े नौ दिनों का व्रत, जानें पारण का सही डेट और समय

Preeti Mishra
Published on: 15 April 2024 3:42 PM IST
Chaitra Navratri 2024 Parana: कब तोड़े नौ दिनों का व्रत, जानें पारण का सही डेट और समय
X
Chaitra Navratri 2024 Parana: चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन 17 अप्रैल 2024 बुद्धवार को राम नवमी के दिन होगा। नवरात्रि का हिन्दू धर्म में बहुत ही ज्यादा महत्व है। इन नौ दिनों (Chaitra Navratri 2024 Parana) में ना सिर्फ लोग अपने अपने घरों आदि को साफ़ रखते ही है, अपने तन और मन को शुद्ध रखने के लिए लोग नौ दिन का कठिन उपवास भी रखते हैं। भक्तों के लिए यह नौ दिन जैसे बहुत खास होता है वैसे ही इसका पारण भी होता है। लोग सही समय और मुहूर्त पर पारण करना चाहते हैं जिससे उन्हें देवी की पूजा का अधिक से अधिक आध्यात्मिक लाभज भी मिल सके।
Chaitra Navratri 2024 Paranaकब तोडना है नौ दिनों का व्रत
द्रिक पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि का पारण (Chaitra Navratri 2024 Parana) का उचित समय 17 अप्रैल, 2024 को दोपहर 03:14 के मिनट के बाद का है। चुकि हिन्दू धर्म के हर कार्य को उदय तिथि के अनुसार किया जाता है इसलिए अधिकतर लोग पारण 18 अप्रैल को सूर्योदय के बाद ही करेंगे। इस सम्बन्ध में ज्योतिषाचार्य राकेश पांडेय के अनुसार, नवरात्र व्रत के बाद 18 अप्रैल गुरुवार को प्रातः सूर्योदय के पश्चात किया जाना उत्तम है। हालांकि बहुत से भक्त नवमी को भी कन्या पूजन करते हैं इसलिएवो दोपहर बाद प्रसाद ग्रहण कर के अपना व्रत तोड़ सकते हैं।
Chaitra Navratri 2024 Paranaराम नवमी का क्या है महत्व
भगवान राम का जन्म चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था। प्रत्येक वर्ष इस दिन को भगवान राम के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। ड्रिंक पंचांग के अनुसार, भगवान राम का जन्म मध्याह्न काल में हुआ था, जो कि हिन्दु काल गणना के अनुसार दिन के मध्य का समय होता है। राम नवमी (Chaitra Navratri 2024 Parana) पूजा अनुष्ठान आदि करने हेतु मध्याह्न का समय सर्वाधिक शुभ होता है। अयोध्या भगवान श्री राम का जन्मस्थान है तथा यहाँ मनाया जाने वाला राम नवमी समारोह अद्भुत एवं विलक्षण होता है। राम नवमी (
Chaitra Navratri 2024 Parana)
के अवसर पर दूर-दूर से श्रद्धालु अयोध्या आते हैं। सरयू नदी में पवित्र स्नान करने के पश्चात् भक्तगण श्री राम जी के जन्मोत्सव में भाग लेने हेतु राम मन्दिर जाते हैं। भगवान राम का जीवन कर्तव्य, सम्मान और बलिदान के आदर्शों का उदाहरण है, जो भक्तों को नैतिक मूल्यों को बनाए रखने और धार्मिकता का जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है। यह दिन नौ दिवसीय चैत्र नवरात्रि उत्सव के अंत का भी प्रतीक है।
Chaitra Navratri 2024 Paranaकैसे मनाते हैं लोग राम नवमी
राम नवमी (Chaitra Navratri 2024 Parana) दुनिया भर में लाखों हिंदुओं द्वारा उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण त्योहार है। राम नवमी पर लोग जगह-जगह रामायण का पाठ करते हैं। कई लोग भगवान राम के प्रति अपनी भक्ति दिखाने के लिए एक दिन का उपवास भी रखते हैं। राम नवमी जाति, पंथ और राष्ट्रीयता की बाधाओं को पार करते हुए समुदायों के बीच एकता और सद्भाव को बढ़ावा देती है। राम नवमी पर भक्त विशेष प्रार्थना भी करते हैं और भगवान राम की स्तुति में भजन गाते हैं। कई लोग भगवान राम (
Chaitra Navratri 2024 Parana)
को समर्पित मंदिरों में जाते हैं और प्रार्थना करते हैं। भगवान राम की करुणा, क्षमा और निस्वार्थता जैसी शिक्षाएं एक सदाचारी और पूर्ण जीवन जीने के लिए मार्गदर्शक सिद्धांतों के रूप में काम करती हैं। राम नवमी भक्तों को इन शिक्षाओं पर विचार करने और उन्हें अपने दैनिक जीवन में अनुकरण करने का प्रयास करने का एक उपयुक्त अवसर प्रदान करती है। यह भी पढ़ें: Lansdowne in Uttarakhand: उत्तराखंड में लैंसडाउन छुपा हुआ खजाना, यहाँ जाएँ तो इन जगहों को घूमना ना भूलें
Preeti Mishra

Preeti Mishra

Senior Sub Editor (Feature)

Preeti Mishra is a seasoned journalist with over 12 years of rich experience in the media industry. Over the course of her career, she has worked with reputed media organizations such as DD News, Hindustan, Final Report, and Newstrack, building a strong foundation in credible and impactful journalism. She has extensively covered diverse beats including Religion, Health, Lifestyle, and Tourism, and is known for presenting complex topics in a clear, engaging, and reader-friendly manner. Her writing reflects a fine balance of authenticity, research, and public interest, making her stories both informative and relatable. Currently, She is associated with Hind First, where she is responsible for leading and curating content for the Religion, Health, Lifestyle, and Tourism sections. With her deep subject knowledge and editorial insight, she continues to deliver high-quality, meaningful content that resonates strongly with a wide audience.

Next Story