Da Hike: केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, कितना बढ़ा महंगाई भत्ता?
Central Employees Da Hike: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबर है। मोदी सरकार ने महंगाई भत्ते को लेकर कैबिनेट मीटिंग में फैसला लिया है। (Central Employees Da Hike) जिसमें केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में दो फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। अब 8वां वेतन आयोग लागू होने से पहले महंगाई भत्ता 53 फीसदी से बढकर 55 फीसदी हो जाएगा। जिसका करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को फायदा होगा। इसके साथ ही 65 लाख पेंशनर्स को भी फायदा मिलेगा।
केंद्रीय कर्मचारियों का DA बढ़ा
मोदी सरकार की कैबिनेट मीटिंग से केंद्रीय कर्मचारियों के लिए राहत की खबर आई है। मोदी सरकार की इस कैबिनेट मीटिंग में केंद्रीय कर्मचारियों के DA बढ़ोतरी के फैसले पर मुहर लग गई है। कैबिनेट के फैसले के मुताबिक केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते में दो फीसदी की बढ़ोतरी की गई है, जिसका 50 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। इसके अलावा 65 लाख के करीब पेंशनर्स के लिए भी यह फैसला खुशखबर से कम नहीं है।
जुलाई में भी बढ़ा था महंगाई भत्ता
केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते में अब 2 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। जो कि एक जनवरी 2025 से लागू होगी। अब 8वां वेतनमान लागू होने से पहले महंगाई भत्ता 53 प्रतिशत से बढ़कर 55 प्रतिशत हो जाएगा। इससे पहले जुलाई में भी केंद्रीय कर्मचारियों के भत्ते में बढ़ोतरी की गई थी। जुलाई 2024 में मोदी सरकार की ओर से महंगाई भत्ते में तीन फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। अब आज शुक्रवार को फिर महंगाई भत्ते में दो फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।7 साल में इस बार सबसे कम वृद्धि
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी आमतौर पर तीन से चार प्रतिशत के बीच होती है। मगर इस बार महंगाई भत्ता सिर्फ दो फीसदी बढ़ाया गया है। पिछले सात साल में सबसे कम बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह एक और भी बदलाव देखने को मिला। आमतौर पर सरकार होली-दिवाली जैसे त्योहारों के पहले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान करती है। मगर इस बार होली के बाद महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है। केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का आंकलन देश की मौजूदा महंगाई के अनुसार हर छह महीने में किया जाता है। यह भी पढ़ें: म्यांमार का सागाइंग फॉल्ट क्या है, इसकी चपेट में कितने शहर, और यहाँ भूकंप का खतरा सबसे ज्यादा क्यों? यह भी पढ़ें: Crime News: पति-पत्नी के रिश्ते में बढ़ते खौफ और हत्या की धमकियों के पीछे क्या है सच्चाई Next Story


