'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में दीपिका कक्कड़ नहीं, इस कंटेस्टेंट को वापस लाने की हुई मांग

'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' को जल्द ही विनर मिलने वाला है, लेकिन इससे पहले फैंस ने शो से एलिमिनेट हो चुके कंटेस्टेंट को वापस लाने की मांग की है।

Pooja
Published on: 26 March 2025 7:47 PM IST
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में दीपिका कक्कड़ नहीं, इस कंटेस्टेंट को वापस लाने की हुई मांग
X
Celebrity Masterchef: कुकिंग रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' जब से शुरू हुआ है, तब से यह सुर्खियों में छाया हुआ है। दरअसल, फैंस के लिए अपने फेवरेट सेलेब को कुंकिंग करते हुए देखना वाकई काफी अच्छा लगता है। शो में फराह खान, शेफ रणवीर बराड़ और विकास खन्ना जजेस पैनल में हैं। इस समय शो का फिनाले चल रहा है, जिसमें गौरव खन्ना, तेजस्वी प्रकाश, निक्की तंबोली और मिस्टर फैजू ने अपनी जगह पक्की कर ली है। हालांकि, फैंस एक एक्स कंटेस्टेंट को शो में लाने की मांग कर रहे हैं और यह दीपिका नहीं हैं।

फैंस ने की 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में उषा ताई को लाने की मांग

बता दें कि दीपिका कक्कड़ 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' की पॉपुलर कंटेस्टेंट थीं, जिनकी कुकिंग ने जजेस को इम्प्रेस कर दिया था। हालांकि, कंधे में चोट लगने की वजह से दीपिका कक्कड़ को शो को छोड़कर जाना पड़ा। फैंस उन्हें शो में मिस करते हैं, क्योंकि उन्हें लगता था कि शो की विनर दीपिका ही हो सकती हैं। हालांकि, वह शो को खुद ही छोड़कर चली गईं। खैर, अब सबकी पसंदीदा उषा ताई भी शो से एलिमिनेट हो गई हैं, लेकिन उनका जाना दर्शकों को काफी खल रहा है। अब, वे उषा ताई को शो में वापस लाने की मांग कर रहे हैं।
जैसे ही शो का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया, वैसे ही लोगों ने इस पर कमेंट करना शुरू कर दिया। उनका कहना है कि शो में उषा ताई की वापसी होनी चाहिए। एक यूजर ने लिखा, ''वी मिस उषा ताई, उन्हें वापस ले लाओ।'' बता दें कि शो में उषा ताई और अर्चना की नोक-झोंक दर्शकों को काफी पसंद आती है, जिसे याद करने की दर्शकों ने बात कही है। प्रोमो की बात करें, तो इसमें जजेस भी उषा ताई को बो डाउन करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि शो में उषा ताई की बनाई हुई हर डिश की काफी तारीफ हुई थी, क्योंकि वह अपनी हर एक डिश को इंडियन टच देती थीं, जिसमें मां के हाथ वाले खाने का स्वाद होता था।
खबरों की मानें, तो इसमें गौरव खन्ना और निक्की तंबोली का नाम सामने आ रहा है। ये भी पढ़ें:
Pooja

Pooja

Next Story