अमेरिका: कैलिफोर्निया में अंधाधुंध फायरिंग, 4 की मौत, कई घायल

Surya Soni
Published on: 30 Nov 2025 1:20 PM IST
अमेरिका: कैलिफोर्निया में अंधाधुंध फायरिंग, 4 की मौत, कई घायल
X
California Shooting News: अमेरिका के कैलिफोर्निया में शनिवार देर रात को एक बड़ी घटना सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कैलिफोर्निया के स्टॉकटन में एक बैंक्वेट हॉल में एक शख्स ने अंधाधुंध फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। इससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस गोलीबारी की घटना में 4 लोगों की मौत को गई है। जबकि 10 से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

फायरिंग करके आरोपी फरार

बता दें अमेरिका में पहले भी कई बार गोलीबारी की घटना सामने आ चुकी है। देर रात एक बार फिर कैलिफोर्निया के स्टॉकटन में एक बैंक्वेट हॉल में एक शख्स ने घुसकर इस गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। आरोपी इस घटना के बाद मौके से भाग गया। फिलहाल पुलिस ने पूरे इलाके को घेराबंदी में लिया और आरोपी की तलाश की जा रही है।

घायलों में बच्चे और बुजुर्ग शामिल

बैंक्वेट हॉल में एक बच्चे की बर्थडे पार्टी चल रही थी, जो एक फैमिली फंक्शन था और काफी संख्या में लोग जुटे थे। तभी आरोपी अचानक बैंक्वेट हॉल में घुस गया। घटना थॉर्नटन रोड के पास ल्यूसिल एवेन्यू के 1900 ब्लॉक में शाम 6 बजे से पहले की है। गोलीबारी में घायल हुए लोगों में नाबालिग बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। फिलहाल इस घटना में चार लोगों के मरने की खबर भी सामने आ रही है।

घटनास्थल की सड़कें बंद की गई

अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्टॉकटन के एक बैंक्वेट हॉल में भीषण गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल के आस-पास की सड़कें बंद कर दी गई हैं। ये भी पढ़ें: चक्रवात 'डिटवाह' का बना खतरा, इन राज्यों में बारिश की संभावना कई राज्यों में दिखेगा चक्रवाती तूफान 'मोंथा' का असर, IMD ने जारी किया अलर्ट
Surya Soni

Surya Soni

Next Story