नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

VGGS 2024: वाइब्रेंट समिट पीएम मोदी का शानदार विजन: गौतम अडानी

VGGS 2024: वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 (VGGS 2024) शुरू हो गया है। जिसमें देश व दुनिया से नेता, उद्योगपति और प्रतिनिधि शामिल होने आ रहे हैं। इस तीन दिवसीय सम्मेलन का आयोजन गांधीनगर में किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र...
03:51 PM Jan 10, 2024 IST | Prashant Dixit
Gautam Adani at VGGS 2024

VGGS 2024: वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 (VGGS 2024) शुरू हो गया है। जिसमें देश व दुनिया से नेता, उद्योगपति और प्रतिनिधि शामिल होने आ रहे हैं। इस तीन दिवसीय सम्मेलन का आयोजन गांधीनगर में किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाइब्रेंट समिट की शुरुआत की है। जिसमें भागीदार देश के रूप में 34 देश शामिल हो रहे हैं।

गुजरात में निवेश करेंगा अडानी ग्रुप

अडानी ग्रुप ने गुजरात में बड़ा निवेश करने का ऐलान किया है। गुजरात में 2025 तक अडानी समूह 55,000 करोड़ का निवेश करेंगा। जबकि अगले 5 साल में 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश करेंगा। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने बुधवार को गांधीनगर में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 (VGGS 2024) में यह घोषणा की है। वाइब्रेंट गुजरात समिट में पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों समेत दुनिया भर के बिजनेसमैन शामिल हुए। अदाणी समूह के बड़े निवेश से गुजरात में 1 लाख से अधिक नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े: गुजरात ग्लोबल वाइब्रेंट समिट 2024 में बोले मुुकेश अंबानी दुनिया भी कहती है कि “मोदी है तो मुमकिन है”

भारत 2047 तक पूर्ण विकसित देश

वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 (VGGS 2024) में गौतम अडानी ने कहा, पीएम जी आप न सिर्फ भारत के भविष्य के बारे में सोच रहे हैं, बल्कि आकार भी दे रहे हैं, आपके नेतृत्व में भारत 2047 तक पूर्ण विकसित देश बनने की ओर अग्रसर है। भारत को आपने सफलतापूर्वक विश्व मानचित्र पर प्रमुख शक्ति के रूप में स्थापित कर आत्मनिर्भर बनाया है। उन्होंने कहा, पिछले एक दशक के आंकड़े बहुत अच्छे रहे हैं। भारत की जीडीपी 2014 के बाद से 185 प्रतिशत बढ़ी। वहीं प्रति व्यक्ति आय में 165 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। यह उपलब्धि अद्वितीय है। उस दशक में जब महामारी और भू-राजनीतिक संघर्ष जैसी चुनौतियाँ देखी गईं।

कच्छ के खावड़ा में बड़ा एनर्जी पार्क

गौतम अडानी ने कच्छ के खावड़ा में दुनिया का सबसे बड़ा एनर्जी पार्क बनाने का ऐलान किया है। यह एनर्जी पार्क 725 वर्ग किलोमीटर में फैला होगा। जो अंतरिक्ष से दिखाई देगा। वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 (VGGS 2024) गौतम अडानी ने कहा कि हम आत्मनिर्भर भारत के लिए ग्रीन सप्लाई चेन का विस्तार करेंगे। हम सबसे बड़े एकीकृत नवीकरणीय ऊर्जा पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण कर रहे हैं। इनमें सौर पैनल, हाइड्रोजन इलेक्ट्रोलाइज़र, पवन टरबाइन, ग्रीग अमोनिया, पीसीसी और सीमेंट और तांबे के उत्पादन में विस्तार शामिल है।

यह भी पढ़े: गुजरात ग्लोबल वाइब्रेंट समिट 2024 में बोले मुुकेश अंबानी दुनिया भी कहती है कि “मोदी है तो मुमकिन है”

OTT INDIA खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Gautam adaniGautam Adani at VGGS 2024PM Narendra ModiVGGS 2024vibrant gujarat global summit 2024गौतम अडानीपीएम नरेंद्र मोदीवाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिटवीजीजीएस 2024वीजीजीएस 2024 में गौतम अडानी

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article