ईरान-अमेरिका सीजफायर के एलान के बाद सोने-चांदी की कीमत में बड़ा उछाल, जानें आज का भाव
US Iran Ceasefire: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका-ईरान के बीच दो सप्ताह के संघर्ष विराम को लेकर सहमति बनी है।
US Iran Ceasefire: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका-ईरान के बीच दो सप्ताह के संघर्ष विराम को लेकर सहमति बनी है। ईरान-अमेरिका सीजफायर के बाद दुनियाभर के मार्केट में बड़ा उछाल देखने को मिला। मिडिल ईस्ट में संघर्ष विराम के एलान की घोषणा के साथ ही सोने-चांदी की कीमत में बड़ा उछाल देखने को मिला।
सोने-चांदी की कीमत में बड़ा उछाल
दुनियाभर के शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिल रही हैं। वहीं पिछले कई दिनों से सोने-चांदी के भाव में गिरावट का डोर भी खत्म हुआ। मंगलवार को सोने-चांदी के भाव में भारी बढ़त देखने को मिली हैं। सोने के भावों में मंगलवार को 3 हज़ार से अधिक की तेजी बनी हुई हैं, जबकि चांदी की कीमत में 13 हज़ार रूपये से अधिक की बढ़ोतरी देखने को मिली हैं।
13 हज़ार रूपये महंगी हुई चांदी
मंगलवार को MCX पर सोने-चांदी की कीमत में काफी बढ़ोतरी देखें को मिली है। चांदी की कीमत में काफी तेजी देखने को मिल रही है। मंगलवार को मार्केट की शुरुआत में चांदी की कीमत में प्रति किलो 13 हज़ार से अधिक की बढ़ोतरी देखने को मिली है। फिलहाल एक किलो चांदी के भाव 2,31,000 से बढ़कर 2,44,000 लाख तक पहुंच गए हैं। इससे दो दिन पहले चांदी के भाव 2.30 लाख प्रति किलो तक पहुंच गए थे।
सोने में भी बड़ा उछाल
चांदी की कीमत के साथ सोने की कीमत में बड़ी तेजी देखने को मिल रही हैं। मंगलवार को MCX पर सोने के भाव प्रति 10 ग्राम 3 हज़ार रूपये तक बढ़ गए। फिलहाल 10 ग्राम सोने के भाव की बात करें तो सराफा बाजार में अब 24K सोने के भाव 1.53 लाख को पार कर गए हैं। इससे पहले मंगलवार को यह भाव 1.50 लाख के करीब था। ऐसे में सोने की कीमत में शुरूआती ट्रेड में काफी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही हैं।


