US Economy: अमेरिका की GDP में गिरावट, मंदी की आहट या...? क्या कह रहे एक्सपर्ट
US Economy: दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले अमेरिका में क्या मंदी दस्तक देने वाली है? या अमेरिकी बाजार में मची हलचल सामान्य है? दुनिया अमेरिका की अर्थव्यवस्था में मामूली गिरावट के बाद यह जानना चाहती है। (US Economy) अमेरिका की अर्थव्यवस्था में जनवरी से मार्च के पहले क्वार्टर में 0.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। अमेरिका में पिछले तीन सालों में पहली बार ऐसा हुआ है। जिसकी वजह से इस गिरावट को लेकर अनुमान लगाए जाने लगे हैं।
अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मामूली गिरावट
अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है। मगर पिछले तीन महीने यानी से जनवरी से मार्च तक अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मामूली गिरावट आई है। अमेरिका की अर्थव्यवस्था में 0.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। एक्सपर्ट का कहना है कि अर्थव्यवस्था में तीन सालों में पहली बार पहले क्वार्टर में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। मगर इस गिरावट को लेकर अब अमेरिका में अनुमान लगना शुरु हो गए हैं कि यह मंदी की आहट है? या सामान्य गिरावट है? आगे क्या होने वाला है?
अप्रैल-जून में तेज ग्रोथ की उम्मीद
अर्थव्यवस्था में गिरावट के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ की भी चर्चा हो रही है। मार्केट के कुछ एक्सपर्ट का कहना है कि टैरिफ वॉर की वजह से आयात 41 प्रतिशत तक बढ़ गया। यह 2020 के बाद सबसे ज्यादा है। वहीं उपभोक्ता खर्च में तेजी से गिरावट हुई। जिसका असर अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर दिखा। हालांकि कुछ एक्सपर्ट का कहना है कि यह सामान्य बात है। एक क्वार्टर के बाद अगले क्वार्टर में अमेरिकी अर्थव्यस्था में तेजी के साथ रिकवरी भी देखने को मिल सकती है।
टैरिफ वॉर का असर कब तक?
अमेरिका के शेयर बाजार पर भी अर्थव्यवस्थआ में गिरावट का असर नजर आया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डाउ जोन्स ने 400 अंकों की गिरावट देखी। S&P 500 में भी 1.5 प्रतिशत गिरावट आई। वहीं नैस्डेक कंपोजिट में 2 फीसदी की गिरावट नजर आई। मार्केट के एक्सपर्ट का कहना है कि अब अगले ही क्वार्टर में GDP ग्रोथ कर सकती है, जबकि कुछ एक्सपर्ट का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ वॉर का असर अभी और दिखाई दे सकता है। इनका मानना है कि दूसरे क्वार्टर में भी तेज ग्रोथ की उम्मीद कम है।
यह भी पढ़ें: जमीन से लेकर पानी और अब हवा में भी वार… पहलगाम अटैक के बाद भारत के पाक पर 9 ज़बरदस्त प्रहार!