जानिए भारत के किस शहर में खुलने वाला है Tesla का पहला शोरूम, कितना होगा किराया?

अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला आखिरकार भारत में अपना पहला शोरूम खोलने जा रही है। यह शोरूम मुंबई के बीकेसी इलाके में होगा।

Vyom Tiwari
Published on: 6 March 2025 12:38 PM IST
जानिए भारत के किस शहर में खुलने वाला है Tesla का पहला शोरूम, कितना होगा किराया?
X
Tesla जल्द ही भारत में एंट्री करने वाली है और इसके लिए कंपनी जोर-शोर से तैयारियां कर रही है। भारत में अपने शोरूम खोलने के लिए Tesla ने तेजी से काम शुरू कर दिया है। खास बात यह है कि जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की अमेरिका में मुलाकात हुई है, तब से इसकी रफ्तार और बढ़ गई है। अब खबर यह है कि कंपनी ने अपने पहले शोरूम के लिए जगह भी तय कर ली है। तो चलिए जानते हैं कि भारत में Tesla सबसे पहले किन दो शहरों में अपने शोरूम खोलेगी और इनका किराया कितना होगा!

सबसे पहले मुंबई और दिल्ली में Tesla खोलेगी शोरूम 

Tesla India entry टेस्ला जल्द ही भारत में अपना पहला शोरूम खोलने जा रही है, और इसके लिए उसने मुंबई को चुना है। कंपनी ने मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में जगह भी तय कर ली है। यह शोरूम एक कमर्शियल टावर के ग्राउंड फ्लोर पर बनेगा और इसका एरिया 4,000 वर्ग फीट होगा। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्ला इस जगह का किराया सबसे ज्यादा दे रही है। शोरूम के लिए कंपनी को हर महीने करीब 35 लाख रुपये किराया चुकाना होगा। इसके अलावा, टेस्ला अब दिल्ली में अपना दूसरा शोरूम खोलने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी दिल्ली में भी जगह तय करने के आखिरी स्टेज में है और जल्द ही वहां भी शोरूम खोलने की घोषणा कर सकती है।

टेस्ला का भारत को लेकर क्या है प्लान?

टेस्ला जल्द ही भारतीय बाजार में एंट्री करने की तैयारी में है और इसके लिए कंपनी ने एक खास रणनीति अपनाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेस्ला पहले अपने महंगे मॉडल लॉन्च करेगी और उसके बाद सस्ते मॉडल बाजार में लाएगी। कंपनी ने मुंबई में शोरूम के लिए जगह भी फाइनल कर ली है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि पहली खेप मुंबई बंदरगाह पर आएगी। माना जा रहा है कि टेस्ला की गाड़ियां भारत में इस साल के त्योहारी सीजन में लॉन्च हो सकती हैं।

चीन में मिल रही कड़ी टक्कर 

टेस्ला भारतीय बाजार के जरिए अपने बिजनेस को बढ़ाना चाहती है, क्योंकि उसे ग्लोबल मार्केट में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर, चीनी कंपनियां उसे कड़ी टक्कर दे रही हैं और ईवी की बिक्री भी कम हो रही है, जिससे उसका कारोबार प्रभावित हो रहा है। ऐसे में टेस्ला भारत में अपनी मजबूत पकड़ बनाकर फिर से इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में टॉप पर आना चाहती है।

इतना होगा किराया 

Tesla India entry दस्तावेजों के मुताबिक, मेकर मैक्सिटी में जगह का पट्टा पांच साल के लिए दिया गया है। इसका मासिक किराया करीब 43 लाख रुपये होगा, जो हर साल 5% बढ़ेगा। भारत में टेस्ला के आने का इंतजार लंबे समय से हो रहा है। खुद एलन मस्क 2022 से इसकी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हर बार मामला भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी की वजह से अटक जाता था।

देश में लागू हुई नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 

सरकार ने हाल ही में नई इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पॉलिसी लागू की है। इसके तहत, अगर कोई विदेशी कंपनी भारत में कम से कम 50 करोड़ डॉलर का निवेश करने का वादा करती है और तीन साल के भीतर यहां अपना असेंबलिंग प्लांट लगाती है, तो उसे EV आयात करने पर सिर्फ 15% इंपोर्ट ड्यूटी देनी होगी। पहले यह टैक्स 70% से 110% तक था, जिससे EV आयात काफी महंगा पड़ता था।

यह भी पढ़े:

Vyom Tiwari

Vyom Tiwari

Next Story