सोने-चांदी की कीमत में बड़ा उछाल, जानें क्या हैं 24K गोल्ड की रेट..?

Gold Silver Price Today: मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के विराम के संकेत मिलने के साथ ही ग्लोबल मार्केट में तेजी देखने को मिली हैं।

Surya Soni
Published on: 26 March 2026 7:13 AM IST
Gold Silver Price news
X

Gold Silver Price Today: मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के विराम के संकेत मिलने के साथ ही ग्लोबल मार्केट में तेजी देखने को मिली हैं। इस जंग के दौरान पूरी दुनिया का शेयर बाजार क्रैश नज़र आ रहा था। लेकिन जैसे ही अमेरिका ने ईरान पर हमले रोकने का एलान किया तो इसके साथ ही सोने-चांदी की कीमत में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही थी। बुधवार को MCX कारोबार में सोने में 5 हज़ार और चांदी में 10 हज़ार रूपये की तेजी दिखाई दी।

10 हज़ार रूपये महंगी हुई चांदी

बुधवार को MCX पर सोने-चांदी की कीमत में काफी बढ़ोतरी देखें को मिली है। चांदी की कीमत में काफी तेजी देखने को मिल रही है। बुधवार को मार्केट की शुरुआत में चांदी की कीमत में प्रति किलो 10 हज़ार से अधिक की बढ़ोतरी देखने को मिली है। फिलहाल एक किलो चांदी के भाव 2,24,000 से बढ़कर 2,34,000 लाख तक पहुंच गए हैं। इससे दो दिन पहले चांदी के भाव 2.00 लाख प्रति किलो तक पहुंच गए थे।

सोने में भी बड़ा उछाल

चांदी की कीमत के साथ सोने की कीमत में बड़ी तेजी देखने को मिल रही हैं। बुधवार को MCX पर सोने के भाव प्रति 10 ग्राम 5 हज़ार रूपये तक बढ़ गए। फिलहाल 10 ग्राम सोने के भाव की बात करें तो सराफा बाजार में अब 24K सोने के भाव 1.44 लाख को पार कर गए हैं। इससे पहले मंगलवार को यह भाव 1.39 लाख के करीब था। ऐसे में सोने की कीमत में शुरूआती ट्रेड में काफी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही हैं।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story