सोने-चांदी की कीमत फिर धड़ाम, सिल्वर 13 हज़ार और गोल्ड 8 हज़ार रूपये टूटा

Gold Silver Price Today: इजराइल-अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच सोने-चांदी की रेट में लगातार गिरावट का दौर बना हुआ हैं।

Surya Soni
Published on: 23 March 2026 9:20 AM IST
silver price crash
X

Gold Silver Price Today: इजराइल-अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच सोने-चांदी की रेट में लगातार गिरावट का दौर बना हुआ हैं। कारोबार सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को एक बार फिर सोने-चांदी की रेट में भयंकर कटौती देखने को मिली। सोमवार को मार्केट ओपन होने के साथ ही निवेशकों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा हैं।

चांदी की कीमत 13 हज़ार सस्ती

सोने के साथ चांदी की रेट भी इजराइल और ईरान की जंग के पहले दिन काफी बढ़ गई थी, लेकिन अब जैसे-जैसे जंग को कई दिन बीत रहे हैं, वैसे-वैसे सोने-चांदी की कीमत में गिरावट का दौर बना हुआ हैं। सोमवार को चांदी की कीमत में बाजार के खुलने के साथ ही 13 हज़ार की गिरावट देखने को मिली हैं। फिलहाल एक किलो चांदी के भाव 2,26,000 से घटकर 2,13,000 लाख रुपए तक पहुंच गए हैं।

गोल्ड 8 हज़ार रूपये टूटा

चांदी के साथ ही सोमवार को सोने में भी बड़ी गिरावट दिखाई दे रही हैं। सोने की रेट में मार्केट की शुरुआत में करीब 8 हज़ार रूपये की गिरावट देखने को मिल रही हैं। सोमवार को पहले से मार्केट क्रैश होने का भय निवेशकों में देखने को मिल रहा था। जैसे ही भारतीय बाजार ओपन हुआ तो सोने की रेट में करीब छह प्रतिशत की गिरावट नज़र आ रही हैं। फिलहाल 10 ग्राम सोने के भाव की बात करें तो सराफा बाजार में अब 24K सोने के भाव 1.37 लाख रूपये के करीब चल रहे हैं।

युद्ध का असर देखने को रहा है मिल

बता दें इस समय पूरे विश्व में इजराइल-अमेरिका और ईरान युद्ध का असर देखने को मिल रहा है। एक तरफ दुनिया में तेल और गैस की कमी देखने को मिल रही है। ऐसे में ग्लोबल मार्केट में अस्थिरता के चलते सोने-चांदी की मांग में काफी गिरावट आई है। इसके चलते पिछले कुछ दिनों में इन कीमती धातुओं की रेट में लगातार गिरावट हो रही है। हालांकि अब घटती कीमत के बीच बाजार में एक बार फिर सोने-चांदी की बिक्री में इजाफा भी हो सकता हैं।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story