भारतीय शेयर बाजार में फिर बड़ी गिरावट, 566 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें निफ्टी का हाल...

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ हैं। अब कारोबार सप्ताह के दूसरे दिन यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली हैं।

Surya Soni
Published on: 24 Feb 2026 12:10 PM IST
भारतीय शेयर बाजार में फिर बड़ी गिरावट, 566 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें निफ्टी का हाल...
X

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ हैं। अब कारोबार सप्ताह के दूसरे दिन यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली हैं। मंगलवार को शेयर बाजार में गिरावट से निवेशकों को झटका लगा हैं। मंगलवार को सुबह सेंसेक्स में 566 अंको की गिरावट दर्ज की गई, जबकि निफ्टी भी 152 अंक फिसल गया।

22 कंपनियों के शेयर के दाम लाल निशान पर

बता दें सेंसेक्स में मार्केट ओपन होने के शुरूआती समय में 500 अंको से अधिक की गिरावट से निवेशकों को झटका लगा हैं। सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 22 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं, जबकि सिर्फ आठ कंपनियों के शेयर ही हरे निशान पर कारोबार करते नज़र आए। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स भी उसी समय 151.70 अंकों की गिरावट के साथ 25,561 अंकों पर ट्रेड कर रहा था।

इन बड़े शेयर में दर्ज की गिरावट

मंगलवार को शेयर बाजार में काफी गिरावट देखी जा रही हैं। 22 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं, इसमें एचसीएल टेक के शेयर 3.15 प्रतिशत, इंफोसिस 3.10 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 2.70 प्रतिशत, टीसीएस 2.68 प्रतिशत, भारती एयरटेल 2.48 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.43 प्रतिशत, ट्रेंट 1.22 प्रतिशत, बीईएल 0.98 प्रतिशत, आईटीसी 0.71 प्रतिशत के शेयर शामिल हैं।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story