टैरिफ से बाजार में मचा हड़कंप!, भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट
Share Market Crash: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले भारत पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। उसके बाद से शेयर बाजार में गिरावट का अनुमान लगाया जा रहा था। गुरूवार को शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ ओपन हुआ। बुधवार को भारतीय आयात पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान की घोषणा के बाद से ही निवेशकों में चिंता बढ़ गई थी।
भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट
भारतीय शेयर बाजार में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ लगाने का असर दिखने लगा है। इसकी घोषणा के अगले दिन यानी शेयर बाजार लाल निशान पर खुला है। टाटा मोटर्स, रिलायंस और भारती एयरटेल जैसी बड़ी कंपनियों के शेयर में बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। शेयर बाजार में गुरुवार को बड़ी गिरावट देखी जा रही है। बाजार लाल निशान पर खुला। सेंसेक्स 594.99 अंक गिरकर 80,882.18 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी 139.75 अंक की गिरावट के साथ 24,644.65 पर ट्रेड कर रहा है।
Nifty down 0.6%, Sensex lost 500 pts in opening amid 25% US tariff, Experts say impact is short term
Read @ANI Story | https://t.co/cDDglh0Hv4#Nifty #Sensex pic.twitter.com/FTLRCTNZlj
— ANI Digital (@ani_digital) July 31, 2025
26 शेयरों में गिरावट
बता दें पिछले कुछ समय से भारतीय शेयर में इतनी बड़ी गिरावट बहुत ही कम देखने को मिली थी। लेकिन अमेरिका के टैरिफ एलान की घोषणा के साथ ही बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स में लिस्ट टॉप 30 कंपनियों में से 26 के शेयर में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि चार कंपनियों के शेयर में तेज़ी भी दिखाई दी। इसमें सबसे ज्यादा तेजी जोमैटो के शेयर में देखी गई है।
निवेशकों के 3 लाख करोड़ का घाटा!
भारतीय शेयर बाजार में ट्रंप टैरिफ का कहर देखने को मिल रहा है। एक दिन पहले जहां BSE में लिस्टेड सभी कंपनियों की कुल मार्केट कैपिटल 452 लाख करोड़ रुपये थी, जो बाजार ओपन होने के 10 मिनट में ही घटकर 449 लाख करोड़ रुपये गई। इससे निवेशकों को 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान होना माना जा रहा है।
भारत-अमेरिका में फिर होगी व्यापार वार्ता
पिछले कई दिनों से अमेरिका के टैरिफ लगाने की बात के कयास लगाए जा रहे थे। बुधवार को ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इसकी घोषणा कर दी। इससे भारतीय बाजार में भूचाल सा आ गया। लेकिन फिलहाल भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता चल रही है। और 25 अगस्त 2025 को अगला दौर प्रस्तावित है। भारत 10% से कम टैरिफ की मांग कर रहा है, जबकि अमेरिका अपने कृषि और डेयरी उत्पादों के लिए भारतीय बाजार में रियायत चाहता है।
ये भी पढ़ें:
Bihar Politics: बिहार में RJD पर बना संकट!, तेज प्रताप यादव महुआ सीट से लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव
.