1 नवंबर से देश में बदल जाएंगे ये नियम, जानें इनका क्या पड़ेगा असर..?
New Rules 1 November 2025: देश में हर महीने की पहली तारीख को कई बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। अब नए महीने की शुरुआत यानी 1 नवंबर की तारीख में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। 1 नवंबर से देश में कई नियम बदल जाएंगे। जिनका सीधा असर आम आदमी पर भी पड़ेगा। बता दें देशभर में 1 नवंबर से गैस सिलेंडर के दाम से लेकर आधार कार्ड और क्रेडिट कार्ड से जुड़ी सर्विसेज में बदलाव होने जा रहा हैं।
1. गैस की कीमतों में बदलाव
एक नवंबर से जिन चीज़ों में बदलाव होगा उसमें सबसे पहले गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव प्रमुख हैं। तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस की कीमतों में बदलाव करती हैं। इस बार घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव के चांस कम हैं, लेकिन कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में उतार-चढ़ाव होना संभव माना जा रहा हैं।
2. ऑनलाइन अपडेट होगा आधार कार्ड
देश में आधार कार्ड इस समय काफी अहम डॉक्यूमेंट हो गया हैं। लेकिन कई बार आधार अपडेट में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। अब UIDAI 1 नवंबर की तारीख से आधार अपडेट करने का तरीका आसान कर दिया है। अब आप अपने नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी बिना आधार केंद्र जाए ऑनलाइन ही अपडेट कर सकते हैं।
3. क्रेडिट कार्ड नए चार्ज
आजकल क्रेडिट कार्ड लोगों की काफी जरुरत बन गया हैं। किसी भी समय आप क्रेडिट कार्ड से भुगतान कर सकते हैं। इससे लोगों को कुछ दिनों तक पैसे का उपयोग करने को मिलता हैं। हालांकि क्रेडिट कार्ड के चार्ज भी काफी होते हैं। अब SBI क्रेडिट कार्ड या थर्ड-पार्टी ऐप्स जैसे CRED, Mobikwik, CheQ से भुगतान करते हैं, तो 1 नवंबर से नए चार्ज लागू होंगे। अनसिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड पर अब 3.75% चार्ज लगेगा।
4. बैंक खातों में होंगे 4 नॉमिनी
वित मंत्रालय ने अपने नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए बैंक खातों में नॉमिनी की संख्या बढ़ा दी है। यानी पहले जहां सिर्फ एक ही इंसान को नॉमिनी बनाया जा सकता था, अब एक से ज्यादा यानी 4 लोगों को नॉमिनी बनाया जा सकेगा। मतलब अब बैंक खातों में एक की जगह 4 नॉमिनी जोटे जा सकते हैं। यह बदलाव बैंकिंग कानून में पारदर्शिता बढ़ाने और अकाउंट होल्डर्स के हित की सुरक्षा के लिए लागू किया गया है।
ये भी पढ़े:
GST में बदलाव से बड़ी राहत, 2 रुपये लीटर सस्ता हुआ दूध
भारतीय शेयर बाजार में बड़ी बढ़त, सेंसेक्स में 287 अंक की बढ़ोत्तरी
.
