New Rules: 1 मार्च से बदल जाएंगे कई नियम, गैस सिलेंडर के दाम में भी होगा बदलाव..?

हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के दाम में भी बदलाव देखने को मिलते हैं।

Surya Soni
Published on: 28 Feb 2025 7:56 PM IST
New Rules: 1 मार्च से बदल जाएंगे कई नियम, गैस सिलेंडर के दाम में भी होगा बदलाव..?
X
New Rules: कुछ ही घंटों के बाद फरवरी का महिना ख़त्म हो जाएगा है। इसके बाद अगले महीने की यानी मार्च महीने की शुरुआत हो जाएगी। 1 मार्च 2025 का दिन आम जनता के लिए काफी अहम रहेगा। क्योंकि मार्च के महीने से कई नियम बदलने वाले है। जिसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं कि 1 मार्च से क्या-क्या बदलाव (New Rules) होने जा रहे हैं...

फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में बड़ा बदलाव

एक मार्च से बैंक में होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में बड़ा बदलाव होने जा रहा हैं। मार्च 2025 से बैंकों ने एफडी पर मिलने वाली ब्याज दरों में कुछ बदलाव किए हैं। 5 साल या उससे कम समय के लिए एफडी कराई हैं, उन्हें बैंक के नई दरें प्रभावित कर सकती है। ब्याज दरों में बढ़ोतरी या कमी हो सकती है, अब बैंक अपनी वित्तीय आवश्यकताओं और तरलता के अनुसार ब्याज को व्यवस्थित कर सकती है।

गैस सिलेंडर के दाम में होगा बदलाव

हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के दाम में भी बदलाव देखने को मिलते हैं। इससे पहले 1 फरवरी 2025 को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी की गई थी। इसके उलट घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में लंबे समय से कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। अब देखना होगा कि मार्च के महीने में गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव होगा या नहीं..?

टिकट बुकिंग नियमों में बदलाव

जो लोग अक्सर ट्रैन में सफर करते हैं उनके लिए एक बड़ी खबर हैं। भारतीय रेलवे ने टिकट बुकिंग और यात्रा से संबंधित नियमों में बदलाव किया है, अब वेटिंग टिकट पैसेंजर्स स्लीपर या एसी कोच में यात्रा नहीं कर पाएंगे, अगर कोई ऐसा करता है तो उसे जुर्माना भरना पड़ेगा। ये नियम भी 1 मार्च से लागू होने जा रहा है।
यह भी पढ़ें:
Tuhin Kanta Pandey: नए SEBI चीफ का बजट 2025–26 से क्या कनेक्शन? जानिए उनकी हिस्ट्री गिरावट से उबर नहीं पा रहा है भारतीय शेयर बाजार, Tata Motors के शेयर की कीमत हुई आधी...
Surya Soni

Surya Soni

Next Story