देश में 1 मार्च से होंगे ये बड़े बदलाव, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर..?
New Rules 1 March 2026: हर महीने पहली तारीख को देशभर में कुछ बदलाव होते हैं, इसमें कुछ आर्थिक बदलाव भी होते हैं जिनका सीधा असर आम आदमी की जेब पर भी पड़ता हैं।
New Rules 1 March 2026: हर महीने पहली तारीख को देशभर में कुछ बदलाव होते हैं, इसमें कुछ आर्थिक बदलाव भी होते हैं जिनका सीधा असर आम आदमी की जेब पर भी पड़ता हैं। अब एक दिन बाद यानी 1 मार्च को देश में कई बड़े होने जा रहे हैं। LPG सिलेंडर और CNG की कीमतों में बदलाव के साथ सिम, UPI के नए सुरक्षा मानक और रेलवे टिकट संबंधी नियमों में बदलाव प्रमुख हैं।
सिलेंडर की कीमत बदलाव
देशभर में हर महीने की एक तारीख को सिलेंडर की कीमत बदलाव होता हैं। बता दें क्रूड ऑयल की घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के नए रेट तय होते हैं। क्रूड ऑयल की कीमतों के आधार पर इनकी रेट बढ़ती और घटती हैं। पिछले महीने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में करीब 49 रुपये तक बढ़ोत्तरी देखने को मिली थी।
सिम बाइंडिंग अनिवार्य हो जाएगी
बता दें साइबर फ्रॉड को रोकने के लिए सरकार एक नई पहल करने जा रही हैं। 1 मार्च से सिम बाइंडिंग अनिवार्य हो जाएगी। इसके बाद व्हाट्सऐप, टेलीग्राम जैसे ऐप्स को एक्टिव सिम से लिंक करना जरूरी होगा। ये नियम डिजिटल फ्रॉड और फेक अकाउंट रोकने के लिए है. व्हाट्सऐप यूजर्स पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा।
सीएनजी की कीमत में बदलाव
रसोई गैस के साथ-साथ सीएनजी गैस की कीमत में भी हर महीने बदलाव होता हैं। 1 मार्च की सुबह ही नेचुरल गैस की कीमतों में बदलाव हो सकता है। जिसका सीधा असर आपकी कार के फ्यूल के खर्च पर पड़ेगा और घरेलू बजट पर भी बोझ बढ़ सकता है। अगर कीमतें बढ़ती हैं तो सीएनजी से चलने वाली कार या ऑटो रिक्शा चलाने वालों को ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे।


