नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

VGGS 2024: दुनिया भी कहती है कि "मोदी है तो मुमकिन है": मुकेश अंबानी

VGGS 2024: गुजरात ग्लोबल वाइब्रेंट समिट 2024 (VGGS 2024) आज से शुरू हो गई है। जिसमें देश और दुनिया भर से नेता, उद्योगपति और प्रतिनिधि आ रहे हैं। इस तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन का आयोजन गांधीनगर में किया गया है।...
03:40 PM Jan 10, 2024 IST | Prashant Dixit
Mukesh Ambani at VGGS 2024

VGGS 2024: गुजरात ग्लोबल वाइब्रेंट समिट 2024 (VGGS 2024) आज से शुरू हो गई है। जिसमें देश और दुनिया भर से नेता, उद्योगपति और प्रतिनिधि आ रहे हैं। इस तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन का आयोजन गांधीनगर में किया गया है। जहां पीएम मोदी ने वाइब्रेंट समिट की शुरुआत की है। जिसमें 34 देश भागीदार देश के रूप में शामिल हो रहे हैं। इस समिट को उद्योगपति , गौतम अडानी, मुकेश अंबानी और टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखर ने संबोधित किया है।

यह भी पढ़े: भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा, ये मोदी की गारंटी है : PM Modi

समिट में बोलें बिजनेसमैन मुकेश अंबानी 

वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 (VGGS 2024) को संबोधित करते हुए बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने कहा, कि यहां गुजरात में इस वाइब्रेंट समिट में आए सभी का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा देश में ऐसी कोई समिट नहीं, जो 2009 साल से लगातार चल रहा हो। उन्हें गुजराती होने पर गर्व है। उन्होंने कहा कि उन्हें सभी जीवंत शिखर सम्मेलनों में भाग लेने का मौका मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे सफल प्रधानमंत्री हैं। भारत के प्रधानमंत्री असंभव को संभव बनाने वाले व्यक्ति हैं।

जामनगर में धीरूभाई अंबानी ग्रीन बिल्डिंग

मुकेश अंबानी ने वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 (VGGS 2024) में आगे कहा कि पिता जी ने बचपन में कहा था कि गुजरात हमारी मातृभूमि है और इसे कर्मभूमि भी रहना चाहिए। गुजरात के लिए प्रतिबद्धताएं जताई। रिलायंस ग्रुप हरित विकास के लिए मदद करेगा। जामनगर में धीरूभाई अंबानी ग्रीन बिल्डिंग बनाएंगे। जिसमें 2024 की दूसरी छमाही में 5000 एकड़ में ग्रीन बिल्डिंग लगाई जाएगी। रिलायंस फाउंडेशन 2036 में होने वाले ओलंपिक में भी योगदान देगा। रिलायंस ओलंपिक 2036 में स्पॉट एजुकेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर में रिलायंस निवेश करेगा।

यह भी पढ़े: भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा, ये मोदी की गारंटी है : PM Modi

OTT INDIA खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
mukesh ambaniMukesh Ambani at VGGS 2024PM Narendra ModiVGGS 2024vibrant gujarat global summit 2024पीएम नरेंद्र मोदीमुकेश अंबानीवाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिटवीजीजीएस 2024वीजीजीएस 2024 में गौतम अडानी

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article