Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी में गिरावट का दौर थमा!, जानें आज कितना महंगा हुआ गोल्ड...?

Gold Silver Rate Today: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ग्लोबल मार्केट पूरी तरह अस्थिर नज़र आ रहा हैं। इस जंग के बीच पूरी दुनिया का शेयर बाजार क्रैश नज़र आ रहा हैं।

Surya Soni
Published on: 20 March 2026 9:22 AM IST
Gold Silver Price today
X

Gold Silver Rate Today: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ग्लोबल मार्केट पूरी तरह अस्थिर नज़र आ रहा हैं। इस जंग के बीच पूरी दुनिया का शेयर बाजार क्रैश नज़र आ रहा हैं। इसके साथ ही सोने-चांदी की कीमत में भी जबरदस्त मंदी देखने को मिल रही थी। हालांकि कारोबार सप्ताह के आखिरी दिन सोने-चांदी के दामों में बड़ी तेजी देखने को मिली हैं। शुक्रवार को MCX कारोबार में सोने में तीन हज़ार और चांदी में 7 हज़ार रूपये की तेजी दिखाई दे रही हैं।

7 हज़ार रूपये महंगी हुई सिल्वर

MCX पर सोने-चांदी की कीमत में हुई बढ़ोतरी से बाजार में हाहाकार मचा हुआ है। चांदी की कीमत में काफी तेजी देखने को मिल रही है। शुक्रवार को मार्केट की शुरुआत में चांदी की कीमत में प्रति किलो 7 हज़ार से अधिक की बढ़ोतरी देखने को मिली है। फिलहाल एक किलो चांदी के भाव 2,31,000 से बढ़कर 2,38,000 लाख तक पहुंच गए हैं। इससे एक दिन पहले चांदी के भाव 2.14 लाख प्रति किलो तक पहुंच गए थे।

सोने में भी बड़ा उछाल

चांदी की कीमत के साथ सोने की कीमत में बड़ी तेजी देखने को मिल रही हैं। शुक्रवार को MCX पर सोने के भाव प्रति 10 ग्राम 3 हज़ार रूपये तक बढ़ गए। फिलहाल 10 ग्राम सोने के भाव की बात करें तो सराफा बाजार में अब 24K सोने के भाव 1.47 लाख को पार कर गए हैं। इससे पहले गुरुवार को यह भाव 1.43 लाख के करीब था। ऐसे में शुक्रवार को सोने की कीमत में शुरूआती ट्रेड में काफी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही हैं।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story