डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान, भारत पर टैरिफ को घटाकर 18 फीसदी किया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार आधी रात को बड़ा एलान किया। इसका सीधा असर भारतीय बाजार पर देखने को मिलेगा।

Surya Soni
Published on: 3 Feb 2026 9:42 AM IST
डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान, भारत पर टैरिफ को घटाकर 18 फीसदी किया
X

India US tariff highlights: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार आधी रात को बड़ा एलान किया। इसका सीधा असर भारतीय बाजार पर देखने को मिलेगा। बता दें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ को 25 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी करने का एलान किया है। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में, ट्रंप ने कहा कि भारतीय सामानों पर बेसलाइन अमेरिकी टैरिफ तुरंत प्रभाव से 25% से घटकर 18 फीसदी हो जाएगा।

डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी से फोन पर बातचीत

बता दें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर बातचीत की। इसके बाद उन्होंने भारत पर लगने वाले 50% अमेरिकी टैरिफ को घटाकर 18% करने का ऐलान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समझौते का स्वागत किया है और ट्रंप के साथ अपनी बातचीत को "शानदार" बताया तथा भारतीय प्रोडक्ट्स पर टैरिफ में कमी पर संतुष्टि जताई।

रूसी तेल का मुद्दा फिर उठाया

बता दें डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ को घटाकर बड़ा सन्देश दिया है। हालांकि ट्रंप ने एक बार फिर रूसी तेल का मुद्दा उठाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपनी पोस्ट में एक बार फिर से ये दावा किया है कि भारत, रूस से तेल की खरीद बंद करेगा। डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री को अपना दोस्त बताते हुए कहा कि, 'पीएम मोदी से मित्रता और सम्मान के चलते उनके अनुरोध पर तत्काल प्रभाव से हमने India-US के बीच एक ट्रेड डील पर सहमति जता दी है।

पीएम मोदी ने किया सोशल मीडिया पर पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) पर शेयर पोस्ट में लिखा, 'राष्ट्रपति ट्रंप से बात करके बहुत अच्छा लगा। यह जानकर खुशी हुई कि 'मेड इन इंडिया' उत्पादों पर अब 18% का कम टैरिफ लगेगा, इस ऐलान के लिए उनका 1.4 अरब जनता की ओर से धन्यवाद।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story