सर्राफा बाजार में फिर बड़ा भूचाल, चांदी की कीमत में 60 हज़ार की बड़ी गिरावट
सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दामों में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल रही हैं। लेकिन आज अचानक इन दोनों कीमती धातुओं के दामों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।
Gold Rate Today: पिछले कई महीनों से सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दामों में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल रही हैं। लेकिन आज अचानक इन दोनों कीमती धातुओं के दामों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। MCX में शुक्रवार को एक किलो चांदी के भाव 4 लाख से 3.40 लाख तक पहुंच गए, जबकि सोने के दाम प्रति 10 ग्राम 1.55 लाख तक पहुंच गया। गत कई महीनों से सोने-चांदी की बढ़ती कीमत से सर्राफा बाजार में हाहाकार मचा हुआ है। लेकिन अब सोने-चांदी की कीमत में हुई इस गिरावट से कुछ राहत मिलती नज़र आ रही हैं।
चांदी की कीमत में 60 हज़ार की बड़ी गिरावट
पिछले कुछ महीनों में चांदी की कीमत में बड़ी बढ़त देखने को मिली हैं। इससे सर्राफा बाजार में हाहाकार मचा हुआ था, लेकिन शुक्रवार को जैसे ही चांदी की कीमत में 50 हज़ार प्रति किलो से अधिक की गिरावट हुई तो सर्राफा बाजार में हलचल देखने को मिली हैं। निवेशकों की मजबूत मांग के बीच चांदी की कीमत प्रति किलो 3.40 लाख रूपये तक पहुंच गई। जबकि सोने में 11 हज़ार प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली है। सोने का भाव 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
सर्राफा बाजार में फिर बड़ा भूचाल
पिछले कुछ दिनों में सोने-चांदी के दाम सातवें आसमान पर पहुंच गए। बाजार में सोने-चांदी के ग्राहक काफी कम हो गए। हालांकि वायदा कारोबार में इसकी मांग काफी बढ़ी हुई हैं। अब सोने-चांदी की बढ़ती कीमत में हुई इस गिरावट से कुछ अच्छे संकेत नज़र आ रहे हैं। बता दें एक दिन पहले ही इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स बाजार पर सोने के वायदा भाव ने पहली बार 5,600 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस का आंकड़ा पार कर दिया था।
एक दिन में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट
सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत के चलते ग्राहकों की संख्या में काफी गिरावट दिखाई दे रही हैं। पिछले कुछ महीनों में सोने-चांदी के दाम आम आदमी की पहुंच से दूर पहुंच गए हैं। हालांकि अब चांदी की कीमत में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली हैं। 29 जनवरी को रिकॉर्ड कीमतों पर पहुंचने के बाद चांदी धराशाई हो गई है। चांदी एक झटके में 60 हजार नीचे आ गई है। MCX पर चांदी अब एक बार 3,39,910 तक आ गई है।


