सोने-चांदी के दामों में फिर बड़ी गिरावट, जानें आज का भाव..?

सोने-चांदी के दामों में लगातार दो दिन से गिरावट देखने को मिल रही हैं। कारोबार सप्ताह के अंतिम दिन यानी यानी शुक्रवार को सोने-चांदी की कीमत में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई थी।

Surya Soni
Published on: 1 Feb 2026 11:09 AM IST
सोने-चांदी के दामों में फिर बड़ी गिरावट, जानें आज का भाव..?
X

Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी के दामों में लगातार दो दिन से गिरावट देखने को मिल रही हैं। कारोबार सप्ताह के अंतिम दिन यानी यानी शुक्रवार को सोने-चांदी की कीमत में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई थी। एक दिन में अब तक की चांदी में सबसे बड़ी गिरावट के बाद सराफा बाजार में हलचल मच गई थी। अब चांदी की कीमत में रविवार को बजट वाले दिन भी बड़ी गिरावट दिखाई दे रही हैं। बता दें आज 1 किलो चांदी की कीमत में ₹27,000 की गिरावट देखने को मिल रही हैं, जबकि सोना भी ₹9,000 से ज्यादा सस्ता हो गया।

सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट

दो दिन पहले तक चांदी की कीमत में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा था, वो अब थमता नज़र आ रहा हैं। सोने-चांदी की कीमत में अब गिरावट देखने को मिल रही हैं। 29 जनवरी को चांदी के भाव 4.20 लाख के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए थे। जिसके बाद सराफा बाजार में हाहाकार मचा हुआ था। लेकिन अब धीरे-धीरे सोने-चांदी की रेट में गिरावट आने सराफा बाजार में ग्राहकों के आने उम्मीद की जा रही हैं। बजट वाले दिन यानी आज चांदी की कीमतें 9% और गिरकर ₹2,65,652 प्रति किलो तक पहुंच गईं हैं।

सोने की कीमत में भी बड़ी गिरावट

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट से स्वर्ण कारोबारियों के चहेरे पर हल्की रौनक लौट आई हैं। क्योंकि कुछ दिन पहले तक बढ़ते दामों के कारण बाजार से ग्राहक नदारद हो गए थे। अब सराफा कारोबारियों को बाजार में बिक्री की उम्मीद लगी हैं। रविवार को जैसे ही कारोबार की शुरुआत हुई, सोने की कीमत ₹9,000 प्रति 10 ग्राम और गिरकर ₹1,43,205 पर आ गई।

एक दिन में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत के चलते ग्राहकों की संख्या में काफी गिरावट दिखाई दे रही हैं। पिछले कुछ महीनों में सोने-चांदी के दाम आम आदमी की पहुंच से दूर पहुंच गए हैं। हालांकि अब चांदी की कीमत में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली हैं। 29 जनवरी को रिकॉर्ड कीमतों पर पहुंचने के बाद चांदी धराशाई हो गई है। चांदी एक झटके में 1.10 लाख रूपये नीचे आ गई है। MCX पर चांदी अब एक बार 2,90,910 तक आ गई थी।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story