Gold Silver Rate Today: शांति वार्ता विफल होने के बाद गिरे सोने-चांदी के दाम, जानें आज क्या हैं गोल्ड की रेट..?

Gold Silver Rate Today: मिडिल ईस्ट में जारी जंग को अमेरिका और ईरान ने दो हफ्तों के लिए रोक दिया है। इसके बाद दोनों देशों के प्रतिनिधियों की इस्लामाबाद में शान्ति वार्ता हुई।

Surya Soni
Published on: 13 April 2026 1:19 PM IST
Gold Silver Rate Today
X

Gold Silver Rate Today: मिडिल ईस्ट में जारी जंग को अमेरिका और ईरान ने दो हफ्तों के लिए रोक दिया है। इसके बाद दोनों देशों के प्रतिनिधियों की इस्लामाबाद में शान्ति वार्ता हुई। करीब 21 घंटों तक चली शांति वार्ता विफल होने से ग्लोबल मार्केट में एक बार फिर अस्थिरता नज़र आने लगी है। ईरान-अमेरिका शांति वार्ता विफल होने के बाद दुनियाभर के मार्केट में गिरावट देखने को मिल रही है। सोमवार को सोने-चांदी की रेट में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है।

चांदी की कीमत 5000 कम

अमेरिका-इजराइल और ईरान की युद्धविराम के बाद से सोने-चांदी की रेट में उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ हैं। सोमवार को चांदी की कीमत में बाजार के खुलने के साथ ही करीब 5000 रूपये की गिरावट देखने को मिली हैं। फिलहाल एक किलो चांदी के भाव 2,43,200 से घटकर 2,38,000 लाख रुपए तक पहुंच गए हैं।

गोल्ड 1000 रूपये टूटा

सोने की कीमत में भी काफी गिरावट देखने को मिल रही है। आज 10 ग्राम सोने के भाव की बात करें तो सराफा बाजार में अब 24K सोने के भाव 1.51 लाख रूपये के करीब चल रहे हैं। मार्केट ओपन होने से पहले यह आंकड़ा 1,52,000 लाख के करीब था। ऐसे में आज सोने में करीब 1000 रूपये की गिरावट देखने को मिल रही हैं।

सोने और चांदी में निवेश करना सही..?

हाल के दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अगर आप शादी-ब्याह के लिए गहने खरीदने की सोच रहे हैं या निवेश का मन बना रहे हैं, तो बाज़ार की इस चाल को समझना बहुत ज़रूरी है। ऐसे में एक अगर आप इसमें निवेश का मन बना रहे हो तो सावधान रहे... क्योंकि आने वाले दिनों में ये उतार-चढ़ाव का दौर बना रह सकता है।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story