फिर सोने-चांदी में गिरावट, जानें आज कितना सस्ता हुआ गोल्ड..?

Gold Silver Price Today: दुनियाभर के मार्केट पर अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। सोने-चांदी की कीमत में ग्लोबल मार्केट की अस्थिरता के चलते बड़ा

Surya Soni
Published on: 6 April 2026 9:53 AM IST
Gold Silver Price Today
X

Gold Silver Price Today: दुनियाभर के मार्केट पर अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। सोने-चांदी की कीमत में ग्लोबल मार्केट की अस्थिरता के चलते बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। लेकिन अब लगातार सोने-चांदी की रेट में गिरावट का दौर बना हुआ है। सोमवार को एक बार फिर इन दोनों कीमती धातुओं की रेट में काफी गिरावट देखने को मिली है।

चांदी की कीमत 1200 कम

अमेरिका-इजराइल और ईरान की जंग के चलते सोने-चांदी की रेट में उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ हैं। सोमवार को चांदी की कीमत में बाजार के खुलने के साथ ही करीब 1200 रूपये की गिरावट देखने को मिली हैं। फिलहाल एक किलो चांदी के भाव 2,32,200 से घटकर 2,31,000 लाख रुपए तक पहुंच गए हैं।

गोल्ड 500 रूपये टूटा

फिलहाल मिडिल ईस्ट में जारी भीषण जंग से दुनियाभर के निवेशकों में भय देखने को मिल रहा था। सोने की कीमत में भी काफी गिरावट देखने को मिल रही है। आज 10 ग्राम सोने के भाव की बात करें तो सराफा बाजार में अब 24K सोने के भाव 1.48 लाख रूपये के करीब चल रहे हैं। मार्केट ओपन होने से पहले यह आंकड़ा 1,48,500 लाख के करीब था। ऐसे में आज सोने में करीब 500 रूपये की गिरावट देखने को मिल रही हैं।

सोने और चांदी में निवेश करना सही..?

हाल के दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अगर आप शादी-ब्याह के लिए गहने खरीदने की सोच रहे हैं या निवेश का मन बना रहे हैं, तो बाज़ार की इस चाल को समझना बहुत ज़रूरी है। ऐसे में एक अगर आप इसमें निवेश का मन बना रहे हो तो सावधान रहे... क्योंकि आने वाले दिनों में ये उतार-चढ़ाव का दौर बना रह सकता है।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story