रामनवमी पर सोने-चांदी के दाम में भारी गिरावट, चांदी के दाम में 14 हज़ार की गिरावट

Gold Silver Price Today: रामनवमी पर मार्किट ओपन होने के साथ ही सोने-चांदी की रेट में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली हैं।

Surya Soni
Published on: 26 March 2026 5:34 PM IST
Gold Silver Price Today
X

Gold Silver Price Today: रामनवमी पर मार्किट ओपन होने के साथ ही सोने-चांदी की रेट में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली हैं। एक दिन पहले सोने-चांदी की कीमत में बड़ा उछाल देखने को मिला था, तब लगा मार्केट अब पूरी तरह रिकवर हो सकता हैं। लेकिन अब एक बार फिर मिडिल ईस्ट में तनाव का असर सोने-चांदी की कीमत पर दिखाई दे रहा हैं।

सोने-चांदी के दाम में भारी गिरावट

रामनवमी पर यानी गुरुवार को सोने-चांदी की कीमतों में फिर भारी गिरावट दर्ज की गई। रामनवमी पर आज MCX पर मार्केट शाम पांच बजे ओपन हुआ। एमसीएक्स पर ट्रेडिंग शुरू होने के साथ ही सोना 2.10 फीसदी यानी करीब 3064 रुपए सस्ता हो गया। जबकि चांदी में 5.25 फीसदी यानी 14 हज़ार रुपए की भारी गिरावट दर्ज हुई। आज एक बार फिर सोने-चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली हैं। सोना-चांदी बाजार में आज हालात बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंचते दिख रहे हैं।

चांदी की कीमत 14 हज़ार सस्ती

सोने के साथ चांदी की रेट में भी इजराइल और ईरान की जंग के चलते गिरावट का दौर बना हुआ हैं। गुरुवार को चांदी की कीमत में बाजार के खुलने के साथ ही 14 हज़ार की गिरावट देखने को मिली हैं। फिलहाल एक किलो चांदी के भाव 2,34,000 से घटकर 2,20,000 लाख रुपए तक पहुंच गए हैं।

गोल्ड 3300 रूपये टूटा

चांदी के साथ ही गुरुवार को सोने में भी बड़ी गिरावट दिखाई दे रही हैं। मार्केट क्रैश होने का भय निवेशकों में देखने को मिल रहा था। फिलहाल 10 ग्राम सोने के भाव की बात करें तो सराफा बाजार में अब 24K सोने के भाव 1.41 लाख रूपये के करीब चल रहे हैं। रामनवमी पर मार्केट ओपन होने से पहले यह आंकड़ा 1.44 लाख के करीब था। ऐसे में आज सोने में करीब 3300 रूपये की गिरावट देखने को मिल रही हैं।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story