सोने-चांदी में फिर बड़ी गिरावट, जानें आज कितना सस्ता हुआ गोल्ड..?

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में ग्लोबल मार्केट की अस्थिरता के चलते बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। एक दिन पहले सोने-चांदी की रेट आसमान पर पहुंच गई थी

Surya Soni
Published on: 2 April 2026 3:25 PM IST
Gold Silver Price Today
X

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में ग्लोबल मार्केट की अस्थिरता के चलते बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। एक दिन पहले सोने-चांदी की रेट आसमान पर पहुंच गई थी, लेकिन अगले ही दिन यानी आज एक बार फिर सराफा मार्केट पूरी तरह क्रैश होता नज़र आ रहा है। अमेरिका के द्वारा ईरान पर हमले के रोक लगाने के बाद भी जंग का कोई रास्ता अभी निकलता दिखाई नहीं दे रहा हैं। इसके चलते दुनियाभर के बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

चांदी की कीमत 15 हज़ार सस्ती

सोने के साथ चांदी की रेट में भी इजराइल और ईरान की जंग के चलते उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ हैं। गुरुवार को चांदी की कीमत में बाजार के खुलने के साथ ही करीब 15 हज़ार की गिरावट देखने को मिली हैं। फिलहाल एक किलो चांदी के भाव 2,44,000 से घटकर 2,29,000 लाख रुपए तक पहुंच गए हैं।

गोल्ड 5000 रूपये टूटा

फिलहाल मार्केट क्रैश होने का भय निवेशकों में देखने को मिल रहा था। फिलहाल 10 ग्राम सोने के भाव की बात करें तो सराफा बाजार में अब 24K सोने के भाव 1.48 लाख रूपये के करीब चल रहे हैं। मार्केट ओपन होने से पहले यह आंकड़ा 1.53 लाख के करीब था। ऐसे में आज सोने में करीब 5000 रूपये की गिरावट देखने को मिल रही हैं।

ट्रंप का तेवर वाले संबोधन का बाजार पर बड़ा असर

ईरान के साथ जारी जंग पर अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप का तेवर वाले संबोधन का असर हर तरफ देखने को मिल रहा है। आज गुरुवार को बाजार खुलते ही शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट देखी गई। क्रूड ऑयल की कीमतें करीब चार फीसदी तक चढ़ गई।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story