Gold Silver Price: 7 दिन में सोने-चांदी के दाम हुए धड़ाम!, 10 हज़ार से ज्यादा सस्ता हुआ गोल्ड

Gold Silver Price: एक तरफ इजराइल-ईरान के बीच जबरदस्त बमबारी हो रही हैं, उसके चलते दुनियाभर का शेयर बाजार पूरी तरह क्रैश नज़र आ रहा हैं।

Surya Soni
Published on: 22 March 2026 10:51 AM IST
Gold Silver Price news
X

Gold Silver Price: एक तरफ इजराइल-ईरान के बीच जबरदस्त बमबारी हो रही हैं, उसके चलते दुनियाभर का शेयर बाजार पूरी तरह क्रैश नज़र आ रहा हैं। इसके साथ ही सोने-चांदी की कीमतों में भी काफी गिरावट पिछले सात दिनों में देखने को मिली हैं। एक सप्ताह पहले सोने-चांदी की कीमत आसमान पर नज़र आने लगी थी। लेकिन इसके बाद अचानक ग्लोबल मार्केट में इन दोनों कीमती धातुओं की कीमत में गिरावट दर्ज की गई हैं।

7 दिन में सोने-चांदी के दाम हुए धड़ाम

अगर पिछले कारोबार सप्ताह की बात करें तो सोने-चांदी की कीमत में रिकॉर्ड उछाल देखने को मिला था। चांदी की कीमत बढ़कर 2.80 लाख प्रति किलो के करीब पहुंच गई थी। जबकि सोने की रेट भी 1.70 लाख से कुछ ही दूर रह गई थी। लेकिन उसके बाद ग्लोबल मार्केट में अस्थिरता के चलते सोने-चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली।

10 हज़ार से ज्यादा सस्ता हुआ गोल्ड

पिछले सात दिनों से चल रही सोने की कीमतों की तेजी में भारत के बुलियन बाजार में विराम लग गया है। इस सप्ताह सोने की कीमतों में आई भारी गिरावट ने देश भर के निवेशकों और आभूषण प्रेमियों को चौंका दिया है। 22 मार्च 2026 (भारत में आज सोने का भाव) को सोने की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई, जिसमें 24 कैरेट सोने की कीमत में 10 हज़ार रुपये से अधिक की गिरावट हुई हैं।

चांदी में 30,000 रुपये तक की भारी गिरावट

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर की मजबूती और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता सोने पर दबाव डाल रही है। केंद्रीय बैंकों की सख्त मौद्रिक नीति के कारण सोने में भारी मुनाफावसूली भी देखी गई है। यही कारण है कि एक ही सप्ताह में सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी 30,000 रुपये तक की भारी गिरावट आई है।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story